Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

देशभर में बारिश का असर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

देशभर में बारिश का असर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

देशभर में बारिश का असर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

India Weather Update: देश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और खराब मौसम का असर देखने को मिला। बिहार और पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण करीब 200 यात्री रास्ते में फंस गए हैं। वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश और मौसम में बदलाव ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। लगातार बदलते मौसम के बीच कई राज्यों में प्रशासन सतर्क है। कहीं जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है तो कहीं बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने जोखिम बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

विज्ञापन

बिहार और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

सोमवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 11 लोगों की जान चली गई। इनमें बिहार के अलग-अलग जिलों के सात और पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के चार लोगों की मौत हुई। इन घटनाओं में 14 लोग घायल भी हुए हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के जगतबल्लवपुर, आमता और बगनान थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। जगतबल्लवपुर में खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आमता में तालाब पर हाथ-पैर धो रहे 35 वर्षीय किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं बगनान के कटापुकुर में खेत में काम कर रहे एक अन्य किसान की भी जान चली गई। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

 

बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, 200 यात्री फंसे

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने से मार्ग बंद हो गया। इस वजह से करीब 200 यात्री सोमवार रात करीब 9 बजे से हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सड़क साफ करने का काम जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

हरियाणा में अंबाला और झज्जर जलमग्न

हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रातभर हुई बारिश के बाद कई सड़कें पानी में डूब गईं। कई बाजारों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया। जलभराव के कारण सुबह के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने में जुटा रहा।

 

उत्तर प्रदेश में आगरा और बाराबंकी में बारिश का असर

उत्तर प्रदेश के आगरा में रात करीब एक बजे से रुक-रुक कर बारिश जारी रही। कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। हालात को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। बाराबंकी में करीब दो घंटे की तेज बारिश के बाद बस स्टेशन परिसर में पानी भर गया। यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को जयपुर, श्रीगंगानगर, धौलपुर, जोधपुर, जालोर, करौली और अजमेर समेत कई जिलों में एक से दो इंच तक बारिश दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश के केवल चार जिलों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

 

मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 4 और 5 अगस्त को भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। प्रदेश में पिछले चार दिनों से व्यापक बारिश नहीं हुई है। 1 जून से अब तक औसतन 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में सामान्य से लगभग 20 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

 

छत्तीसगढ़ में फिर छत्क्रितय हुआ मानसून

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग सामान्य श्रेणी में मान रहा है। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।