Breaking News
Jind Ashram Sadhvi Attack Case: जींद के डेरे में साध्वी पर जानलेवा हमला, उज्जैन का सेवादार 7 लाख कैश और कार लेकर फरारNH44 Accident News: आधार कार्ड का पता बदलवाने निकला था बिलासपुर का राकेश, कुरुक्षेत्र हाईवे पर सड़क हादसे में गई जानGurugram News: गुरुग्राम में ‘रन फॉर यूनिटी’ की धूम, नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में उमड़ा युवाओं का सैलाबHisar Roadways Bus Strike: हिसार रोडवेज का अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू, तड़के 4 बजे से थमे बसों के पहिएAmbala News: अंबाला छावनी में ‘रन फॉर यूनिटी’ की धूम, DC सचिन गुप्ता ने दिखाई हरी झंडीJind Ashram Sadhvi Attack Case: जींद के डेरे में साध्वी पर जानलेवा हमला, उज्जैन का सेवादार 7 लाख कैश और कार लेकर फरारNH44 Accident News: आधार कार्ड का पता बदलवाने निकला था बिलासपुर का राकेश, कुरुक्षेत्र हाईवे पर सड़क हादसे में गई जानGurugram News: गुरुग्राम में ‘रन फॉर यूनिटी’ की धूम, नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में उमड़ा युवाओं का सैलाबHisar Roadways Bus Strike: हिसार रोडवेज का अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू, तड़के 4 बजे से थमे बसों के पहिएAmbala News: अंबाला छावनी में ‘रन फॉर यूनिटी’ की धूम, DC सचिन गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

Indri News: इन्द्री में विधायक रामकुमार कश्यप ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Indri News: इन्द्री में विधायक रामकुमार कश्यप ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Indri News: इन्द्री में विधायक रामकुमार कश्यप ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Indri News : (गुंजन) जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए इन्द्री के विधायक व गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। वीरवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में आयोजित एक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में वे आम जनता के बीच पहुंचे।

इस दौरान हलके के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी मांगों को विधायक के सामने रखा। कश्यप ने न केवल एक-एक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना, बल्कि कई मामलों में तो तुरंत फोन मिलाकर संबंधित महकमों के आला अफसरों को मौके पर ही एक्शन लेने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन

सड़क, बिजली और बस सेवा की मांगों को लेकर गुहार 

इस जनता दरबार में ग्रामीण अंचलों की कई अहम समस्याएं प्रमुखता से उठीं। गांव जोहड़ माजरा के रहने वाले सुरेश पाल ने रसूलपुर से उनके गांव तक जाने वाली बदहाल सड़क के निर्माण का मुद्दा उठाया। वहीं भौजी खालसा की निवासी रजनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की ग्रांट जारी करने और मुरादगढ़ की गीता ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सरकारी सहायता की मांग की।

एक बेहद संवेदनशील मामले में चांदसमद निवासी राजकुमार ने बताया कि बीपीएल कॉलोनी के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन से हर वक्त हादसे का डर बना रहता है, जिसे तुरंत शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा गोरगढ़ के मदन ने ग्रामीण रूट पर नई बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। विधायक ने इन सभी मांगों को नोट करते हुए जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी जायज काम में लेत-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘सबका साथ-सबका विकास’ केवल नारा नहीं, धरातल पर सच: कश्यप

जनता को संबोधित करते हुए रामकुमार कश्यप ने कहा, “मेरा और हमारी सरकार का एकमात्र मकसद यह है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बना रही है।

” उन्होंने किसानों की खुशहाली और गांवों की समृद्धि को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी गांव में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र की सामूहिक समस्याओं को सीधे उनके संज्ञान में लाएं ताकि प्रशासनिक स्तर पर उनका तुरंत निपटारा कराया जा सके।

संगठन और प्रशासन के लोग रहे मौजूद

इस मौके पर विधायक के साथ भाजपा के स्थानीय संगठन की मजबूत टीम भी मौजूद रही, जो जनता की शिकायतों को सूचीबद्ध करने में सहयोग कर रही थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष संजय काम्बोज, रमन सैनी, अमित सिंहमार, मेहर सिंह और ओम प्रकाश सहित रामपाल, रिषीपाल, नरेश, असलम व रविन्द्र जैसे कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और इलाके के मौजिज लोग मौजूद रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।