Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Jaipur FTI Office Roof Collapse: जयपुर के एफटीआई कार्यालय में छत गिरने से 11 मजदूर घायल, 9 घायलों का इलाज जारी

Jaipur FTI Office Roof Collapse: जयपुर के एफटीआई कार्यालय में छत गिरने से 11 मजदूर घायल, 9 घायलों का इलाज जारी

घटना के बाद अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jaipur FTI Office Roof Collapse: जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित एफटीआई (राजस्थान फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग सेंटर) कार्यालय में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन की छत अचानक गिरने से वहां काम कर रहे 11 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को तत्काल एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर मेडिकल स्टाफ और पुलिस ने तुरंत उपचार और राहत व्यवस्था शुरू की। फिलहाल 9 मजदूरों का इलाज जारी है, जबकि 2 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

निर्माण कार्य के दौरान अचानक गिरी छत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर जेएलएन मार्ग स्थित एफटीआई परिसर में निर्माणाधीन एक मंजिला भवन की छत पर कार्य कर रहे थे। बताया गया कि छत की शटरिंग के लिए लगाए गए जाल पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान कंक्रीट का मसाला डालने के बाद वाइब्रेटर चलाया गया और अचानक पूरी छत शटरिंग सहित नीचे गिर गई। छत के साथ मजदूर भी नीचे आ गिरे, जिससे कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में चला उपचार
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। एक साथ कई घायलों के पहुंचने से अस्पताल में आपात स्थिति जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एसएमएस थाना पुलिस और अस्पताल का मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचा तथा घायलों के उपचार की व्यवस्था की। डॉक्टरों की टीम लगातार सभी मजदूरों की निगरानी कर रही है और गंभीर घायलों का विशेष उपचार जारी है।

ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी राजेंद्र माडिया ने बताया कि भर्ती किए गए मजदूरों में से दो को फ्रैक्चर हुआ है। कुछ घायलों के सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट की आशंका को देखते हुए उनकी विस्तृत जांच की जा रही है। अन्य घायल मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। अस्पताल प्रशासन सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बारिश के बाद कमजोर हुई शटरिंग को माना जा रहा कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रविवार रात हुई बारिश के कारण शटरिंग को सहारा देने वाली बल्लियों के नीचे पानी भर गया था। इससे बल्लियां जमीन पर मजबूती से टिक नहीं सकीं। माना जा रहा है कि इसी वजह से छत का भार बढ़ने पर शटरिंग कमजोर पड़ गई। जैसे ही कंक्रीट डालने के बाद वाइब्रेटर चलाया गया, पूरी छत जाल सहित नीचे गिर गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें;  अलवर सड़क हादसा 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।