Breaking News
Bhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्टGroom Buffaloes Wedding Viral: सजे-धजे मंडप में जब पहुंचीं भैंसें, दूल्हे के अनोखे ‘स्पेशल गेस्ट’ ने जीता सोशल मीडिया का दिलBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्टGroom Buffaloes Wedding Viral: सजे-धजे मंडप में जब पहुंचीं भैंसें, दूल्हे के अनोखे ‘स्पेशल गेस्ट’ ने जीता सोशल मीडिया का दिल

Dancing Uncle Viral Video: जापान के 60 साल के ‘डांसिंग अंकल’ तोरू उत्सुमी बने इंटरनेट सनसनी, सूट-बूट में जीत रहे दिल

Dancing Uncle Viral Video: जापान के 60 साल के ‘डांसिंग अंकल’ तोरू उत्सुमी बने इंटरनेट सनसनी, सूट-बूट में जीत रहे दिल

जापान के 60 साल के ‘डांसिंग अंकल’ तोरू उत्सुमी बने इंटरनेट सनसनी, सूट-बूट में जीत रहे दिल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Dancing Uncle Viral Video: जब उम्र केवल एक आंकड़ा बनकर रह जाती है और भीतर कुछ अलग कर गुजरने का जुनून हो, तो दुनिया का हर दायरा छोटा पड़ जाता है। जापान के 60 वर्षीय तोरू उत्सुमी (Toru Utsumi Management Consultant) आज इसी बात की सबसे जिंदा मिसाल हैं। जापान के बेहद सख्त और अनुशासित माने जाने वाले कॉर्पोरेट कल्चर के बीच जीने वाले तोरू ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। दिनभर मैनेजमेंट कंसल्टेंट की गंभीर भूमिका निभाने वाले तोरू जब शाम को अपनी कला दिखाते हैं, तो लोग उन्हें ‘अंकल तोहरु’ के नाम से याद करते हैं।

उनकी सादगी और बेपरवाह डांस शैली ने उन्हें रातों-रात ग्लोबल स्टार बना दिया है। हालात यह हैं कि उनके दीवाने अब केवल जापान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दूसरे देशों से भी लोग उनसे मिलने और उनके साथ कदम थिरकाने के लिए जापान पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

कॉर्पोरेट की बंदिशों से परे, बिना फिल्टर का अंदाज

प्रसिद्ध अमेरिकी अखबार ‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, तोरू उत्सुमी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर छाए रहने की सबसे बड़ी वजह उनकी प्रामाणिकता है। वह अमूमन ऐसी जगहों पर अपने वीडियो शूट करते हैं जहां लोग आमतौर पर कड़े सामाजिक नियमों और शिष्टाचार से बंधे रहते हैं।

उनके वीडियो में किसी तरह का कोई बनावटीपन या डिजिटल फिल्टर नहीं होता। यही वजह है कि उनके हर वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज आते हैं। 80 के दशक की नाइटलाइफ और रेगे म्यूजिक के मु मु मुरीद तोरू के पास खुद को रिपीट करने से बचने के लिए एक हजार से अधिक गानों की लंबी फेहरिस्त है, जिससे वह हर बार अपने चाहने वालों को कुछ नया परोसते हैं।

आलोचनाओं के बीच अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का नाम

हर लोकप्रियता के साथ कुछ विरोधी सुर भी जुड़ जाते हैं। जापान में एक वर्ग ऐसा भी है जो उनके इस खुलेपन और बेबाक अंदाज को वहां की पारंपरिक अनुशासन व्यवस्था के खिलाफ मानता है। हालांकि, तोरू इन तमाम आलोचनाओं से बेफिक्र होकर अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रहे हैं।

तोरू का इस पर साफ कहना है कि वह समाज या दुनिया को बदलने का कोई इरादा नहीं रखते। (Japan Dancing Uncle Viral Video) वह बस इतना चाहते हैं कि लोग उन्हें खुलकर और खुशी से जीते हुए देखें, ताकि वे भी अपनी पसंद की जिंदगी जीने की हिम्मत जुटा सकें। अंकल तोहरु की यह बेबाक कहानी साबित करती है कि जिंदगी जीने की कोई तय उम्र नहीं होती।

यह भी पढ़ें– Kanya Pujan Viral Video: कंजक में मिले 20 रुपये तो भड़की बच्ची, वीडियो में खोली ऐसी पोल लोग बोले- ‘बड़ा स्कैम’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।