Breaking News
तरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्तीGharaunda Snatching Case Karnal: घरौंडा में महिला से सोने की बाली झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की बाइकAmit Shah Ambala Visit Martyr Memorial: शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए अंबाला आ रहे अमित शाह, 500 पुलिस जवानों के पहरे में होगा कार्यक्रमSonipat Minor Girl Murder: सोनीपत में खौफनाक वारदात, 7 दिन से लापता 16 साल की लड़की का तालाब में मिला शव, चेहरा जलायातरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्तीGharaunda Snatching Case Karnal: घरौंडा में महिला से सोने की बाली झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की बाइकAmit Shah Ambala Visit Martyr Memorial: शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए अंबाला आ रहे अमित शाह, 500 पुलिस जवानों के पहरे में होगा कार्यक्रमSonipat Minor Girl Murder: सोनीपत में खौफनाक वारदात, 7 दिन से लापता 16 साल की लड़की का तालाब में मिला शव, चेहरा जलाया

Jind Accident: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, नरवाना-धनोरी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, इकलौते भाई की मौत

Jind Accident: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, नरवाना-धनोरी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, इकलौते भाई की मौत

जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, नरवाना-धनोरी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, इकलौते भाई की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind Accident: हरियाणा के जींद जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नरवाना-धनोरी रोड पर बेलरखां गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में सुंदरपुरा गांव के रहने वाले कार पेंटर संदीप की जान चली गई। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

काम पर जाते वक्त हुआ हादसा, राजस्थान नंबर के वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन

सुंदरपुरा निवासी दलबीर सिंह ने नरवाना सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके चार संतानों में संदीप इकलौता बेटा था और बाकी तीन बेटियां हैं। संदीप पेशे से कार पेंटर था और अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर धनोरी गांव जा रहा था।

जब उसकी मोटरसाइकिल एनएच-52 पर बेलरखां के पास एक निजी स्कूल के सामने पहुँची, तभी पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल संदीप को नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पिता दलबीर सिंह की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले राजस्थान नंबर के वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें–Panipat Accident: पानीपत जीटी रोड पर तड़के पलटा सेब से भरा ट्रक, हाईवे पर बिखरीं सैकड़ों पेटियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।