Breaking News
Rashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीका

Kangna Viral Video: नई पीढ़ी की महिलाओं पर टिप्पणी के बाद विवाद तेज, कंगना ने एंकर और CJP प्रवक्ता सौरव दास पर किया पलटवार

Kangna Viral Video: नई पीढ़ी की महिलाओं पर टिप्पणी के बाद विवाद तेज, कंगना ने एंकर और CJP प्रवक्ता सौरव दास पर किया पलटवार

नई पीढ़ी की महिलाओं पर टिप्पणी के बाद विवाद तेज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Kangna Viral Video: मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। नई पीढ़ी की महिलाओं पर की गई उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर कंगना ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की महिला एंकर और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास के बयानों का सोशल मीडिया पर जवाब दिया। यह विवाद उस समय और गहरा गया जब कंगना के पोस्ट में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आई। इसके बाद कंगना ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कई नए बयान दिए।

महिला एंकर को लेकर क्या कहा

कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की महिला एंकर को संबोधित करते हुए लिखा कि उनके अनुसार ऐसी महिलाएं “फेमिनिस्ट” शब्द को खोखला और अर्थहीन बना रही हैं। उन्होंने लिखा कि केवल अंग्रेजी बोलने से कोई बुद्धिमान नहीं हो जाता। कंगना ने यह भी कहा कि उन्हें एंकर के तर्क और सोच पाखंडी तथा सतही लगते हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि परोक्ष टिप्पणी करने के बाद खुद को पीड़ित के रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

सौरव दास पर भी साधा निशाना

कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास को भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि 28 वर्ष की उम्र में भी सौरव स्वयं को छात्र कैसे बताते हैं। कंगना ने लिखा कि वह पिछले 20 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और दो वर्षों से राजनीति में हैं। उन्होंने दावा किया कि सौरव की उम्र में उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके थे। अपने पोस्ट में उन्होंने सौरव दास के लिए “बेकार”, “बेरोजगार” और “निठल्ला” जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया तथा उन्हें कोई कौशल सीखने की सलाह दी।

 

सौरव दास ने पहले क्या कहा था

इससे पहले सौरव दास ने कंगना रनोट की युवाओं को लेकर की गई टिप्पणियों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि युवाओं के बारे में इस तरह की भाषा उचित नहीं है। सौरव दास ने यह भी कहा था कि वह कंगना के बयानों को गंभीरता से नहीं लेते और उनके अनुसार भाजपा भी उनके हर बयान को महत्व नहीं देती।

 

Gen Z आंदोलन से शुरू हुआ पूरा विवाद

पूरा विवाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों के समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कंगना रनोट ने Gen Z और आंदोलन में शामिल युवाओं की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी “बदसूरती” एक साथ नहीं देखी। साथ ही उन्होंने Gen Z के विरोध-प्रदर्शन के वीडियो देखकर नाराजगी जताई और युवाओं की परवरिश पर भी सवाल खड़े किए।

 

नई पीढ़ी की महिलाओं पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

कंगना रनोट ने अपने लंबे सोशल मीडिया पोस्ट में नई पीढ़ी की भारतीय महिलाओं को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि कुछ युवा महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की केवल नकल करती हैं, लेकिन स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को स्वीकार नहीं करना चाहतीं।

उन्होंने आगे लिखा कि वास्तविक स्वतंत्र महिलाएं अपने निर्णयों की जिम्मेदारी स्वयं उठाती हैं, जबकि पश्चिमी सोच से प्रभावित कुछ महिलाएं नशा, शराब और कई पुरुषों के साथ संबंधों को स्वतंत्रता मानती हैं।

इसी पोस्ट में कंगना ने “गटर जेनरेशन” और “गटर छाप” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी लिखा कि ऐसी महिलाएं समाज को कुछ देने की स्थिति में नहीं हैं और अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं। यही टिप्पणियां इस पूरे विवाद का मुख्य कारण बनीं और सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मंडी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।