Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kangana Ranaut Rakhi Sawant News: Gen Z प्रोटेस्ट पर कंगना के बयान से भड़कीं राखी सावंत, मंडी सांसद को कहा ‘चुड़ैल’, थप्पड़कांड की दिलाई याद

Kangana Ranaut Rakhi Sawant News: Gen Z प्रोटेस्ट पर कंगना के बयान से भड़कीं राखी सावंत, मंडी सांसद को कहा 'चुड़ैल', थप्पड़कांड की दिलाई याद

राखी सावंत का कंगना रनौत पर बड़ा हमला: बोलीं- सिक्योरिटी हटाकर घूमो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kangana Ranaut Rakhi Sawant News: बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और जंतर-मंतर पर युवाओं (Gen Z) तथा सीजेपी (CJP) द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर कंगना रनौत ने जमकर निशाना साधा था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को ‘गंदगी’ और प्रदर्शन में शामिल लड़कियों को ‘सो-कॉल्ड वेस्टर्नाइज्ड इंडियन औरतें’ करार दिया था। कंगना के इस बयान के बाद मनोरंजन जगत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

संगीतकार विशाल ददलानी के बाद अब बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली राखी सावंत ने कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राखी सावंत ने कंगना के बयान का करारा जवाब देते हुए जेन-ज़ी युवाओं और देश की बेटियों का खुलकर समर्थन किया है। कंगना पर हमला बोलते हुए राखी सावंत के बोल भी बिगड़ गए और उन्होंने मंडी सांसद को ‘चुड़ैल’ तक कह डाला।

विज्ञापन

राखी सावंत का तीखा हमला: ‘भूल गई क्या, एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ा था’

राखी सावंत ने एक वीडियो जारी कर कंगना रनौत की मंशा और उनके राजनीतिक सफर पर गंभीर सवाल उठाए। राखी ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि कंगना आखिर देश की लड़कियों और छात्रों के बारे में इस तरह की बयानबाजी कैसे कर सकती हैं। राखी ने कहा, “क्या देकर मिनिस्टर बन गई? कंगना, तुझे तो कोई वोट भी न दे। भगवान ही जाने कैसे मंडी से जीत गई। हमारे देश की लड़कियों और स्टूडेंट्स के बारे में क्या उल्टा-सीधा बोल रही है।”

बात यहीं खत्म नहीं हुई, राखी सावंत ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुए बहुचर्चित सीआईएसएफ थप्पड़कांड का जिक्र करते हुए उन्हें ललकारा। राखी ने कहा, “भूल गई क्या, एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ा था? यह जो सिक्योरिटी मिली है, इसे हटाकर कभी अकेली घूम, तब पता चलेगा कि देश के लोगों की असली ताकत क्या है। संसद में बैठकर देश की बेटियों के बारे में इतना गंदा बोलना बंद करो और पहले अपना बॉलीवुड का इतिहास देख लो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

कंगना ने आखिर ऐसा क्या कह दिया था कि मच गया बवाल?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जंतर-मंतर और देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों की वीडियो क्लिप्स शेयर कर रही थीं। उन्होंने युवाओं की भाषा और विरोध के तरीकों को देखकर लिखा था कि इन वीडियो को देखकर उन्हें घिन आ रही है और इन युवाओं को इस गंदगी से उबरने के लिए मानसिक ‘डिटॉक्स’ की जरूरत है।

कंगना ने अपनी पोस्ट में अपने शुरुआती दिनों का उदाहरण देते हुए लिखा था कि जब वह इन प्रदर्शनकारियों की उम्र की थीं, तब तक वह दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवतियों के पहनावे और जीवनशैली पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाएं’ कहा था। कंगना के इसी बयान के बाद से सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारे तक उनके खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें– 1 अगस्त से ऑन-एयर होगा रोहित शेट्टी का शो, देखें समय और डिटेल्स

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।