Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Kari Patta Plant Care: घर पर ऐसे उगाएं करी पत्ते का पौधा, कड़क तड़के के लिए बालकनी में तैयार करें फ्रेश कढ़ी पत्ता

Kari Patta Plant Care: घर पर ऐसे उगाएं करी पत्ते का पौधा, कड़क तड़के के लिए बालकनी में तैयार करें फ्रेश कढ़ी पत्ता

घर पर ऐसे उगाएं करी पत्ते का पौधा, कड़क तड़के के लिए बालकनी में तैयार करें फ्रेश कढ़ी पत्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kari Patta Plant Care: खाने में जब तक तड़के के वक्त ताजा करी पत्ता न पड़े, तब तक उस दक्षिण भारतीय या घरेलू स्वाद में वो बात नहीं आती। पोहा हो, सांभर या फिर कोई चटपटी चटनी, करी पत्ते की खुशबू खाने का मजा ही बदल देती है। हालांकि, बाजार से लाई गई पत्तियां दो-तीन दिन में सूख जाती हैं। ऐसे में यदि आप चाहें तो घर की बालकनी या छत पर ही करी पत्ते का पौधा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए न तो बड़े खेत की आवश्यकता है और न ही किसी माली की मदद की। आप इसे बहुत ही साधारण तरीके से बीज के जरिए उगा सकते हैं।

सबसे पहले सही और पके बीजों का करें चुनाव

विज्ञापन

पौधे की शुरुआत हमेशा बेहतरीन बीजों से होनी चाहिए। गर्मियों के दिनों में करी पत्ते के पौधे पर छोटे-छोटे सफेद फूल खिलते हैं, जिनसे बाद में हरे रंग के फल बनते हैं। पकने के बाद ये फल चमकदार काले रंग के हो जाते हैं, जिनके भीतर असल बीज छिपे होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बीज तैयार करने के लिए हमेशा पूरी तरह पके हुए काले फलों का ही चयन करना चाहिए। कच्चे फलों की तुलना में पके बीजों से अंकुरण की संभावना काफी बढ़ जाती है। याद रखें कि इन फलों का गूदा खाने के काम नहीं आता, इसलिए पौधे के लिए सिर्फ बीज का इस्तेमाल करें।

गमला और मिट्टी तैयार करने का सही तरीका

शुरुआत में बहुत बड़े गमले की कोई जरूरत नहीं होती है। आप लगभग 6 से 8 इंच चौड़ा और 8 से 10 इंच गहरा गमला ले सकते हैं, जिसके तल में पानी निकासी के लिए छेद होना जरूरी है ताकि पानी रुके नहीं। बात करें मिट्टी की, तो लगभग 60 प्रतिशत सामान्य बगीचे की मिट्टी और 40 प्रतिशत अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद का मिश्रण पौधों की सेहत के लिए शानदार माना जाता है। यदि मिट्टी भारी लगे, तो उसमें थोड़ी रेतीली मिट्टी मिला लें ताकि जड़ों तक पर्याप्त हवा पहुंच सके।

बीज बोने और अंकुरण की प्रक्रिया

पके हुए काले फल को हल्के हाथ से दबाकर उसका गूदा अलग कर लें, जिसके अंदर हरा बीज मिल जाएगा। अब तैयार मिट्टी में लगभग आधा इंच गहरा छोटा गड्ढा बनाकर उसमें बीज रखें और ऊपर से मिट्टी से ढक दें। मिट्टी को हल्का दबाकर नमी बनाए रखने के लिए पानी का छिड़काव करें। सामान्य तापमान और अनुकूल परिस्थितियों में करी पत्ते के बीज लगभग 10 से 15 दिनों में अंकुरित होने लगते हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि मिट्टी में सिर्फ हल्की नमी हो, ज्यादा पानी डालने से बीज सड़ भी सकते हैं।

धूप, पानी और खाद का रखें पूरा ध्यान

करी पत्ते के पौधे को तेजी से बढ़ने के लिए अच्छी रोशनी की दरकार होती है। एक विकसित पौधे को रोज लगभग 6 से 8 घंटे की धूप मिलना बेहद फायदेमंद है, हालांकि शुरुआत में नए अंकुर को तेज दोपहरी की धूप से बचाना चाहिए। पौधे को पोषित करने के लिए वसंत और गर्मियों के मौसम में हर चार से पांच हफ्ते के अंतराल पर हल्की खाद दी जा सकती है। सर्दियों के दिनों में पौधे की ग्रोथ धीमी होना एक आम प्रक्रिया है, इसलिए ठंड के मौसम में खाद देने से बचना चाहिए। सही देखभाल मिलने पर आपका यह पौधा कुछ ही महीनों में पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

यह भी देखें –  बिना चीनी और दूध के घर पर बनाएं स्वादिष्ट संतरे का फज, जानिए आसान रेसिपी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।