Breaking News
Haryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ता

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत, पार्किंग में ज़हर खाकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत, पार्किंग में ज़हर खाकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो

कुरुक्षेत्र में प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत, पार्किंग में ज़हर खाकर दी जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में प्यार, तकरार और ब्लैकमेलिंग के एक खौफनाक खेल का बेहद दर्दनाक अंत हुआ है। शहर के झांसा रोड पर स्थित एक पार्किंग में मिलने पहुंचे प्रेमी युगल ने आपस में हुई भारी कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद एक अन्य युवती ने दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार दोपहर दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान मिर्जापुर (कुरुक्षेत्र) निवासी 24 वर्षीय विरेन के रूप में हुई है, जो शहर की ही एक प्राइवेट लेबोरेटरी में काम करता था। वहीं मृतका शिल्पा शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक विरेन के परिजनों की शिकायत और सामने आए सुसाइड से ठीक पहले के वीडियो के आधार पर पुलिस ने मौके पर मौजूद संदिग्ध युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पैसों का लेनदेन, ब्लैकमेलिंग और लिव-इन की जिद्द: जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम

मृतक विरेन के चाचा राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में पूरे घटनाक्रम की परतें खोली हैं। परिजनों के मुताबिक, शिल्पा और विरेन के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। शादीशुदा होने और दो बच्चे होने के बावजूद शिल्पा अपने पति को छोड़कर विरेन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। राजिंद्र ने बताया कि 29 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे शिल्पा विरेन के घर पहुंची थी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगी थी। उसने धमकी दी थी कि अगर बात नहीं मानी गई तो वह मामले को काफी आगे तक ले जाएगी।

इसके बाद 1 सितंबर को एक दूसरी युवती विरेन से मिलने पहुंची और किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। परिजनों का आरोप है कि वह युवती विरेन को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और उससे मोटी रकम ऐंठने का दबाव बना रही थी। इसी तनातनी के बीच 2 सितंबर को विरेन और शिल्पा झांसा रोड स्थित पार्किंग में पहुंचे, जहां वह दूसरी युवती भी मौजूद थी। वहां तीनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और इसी दौरान तनाव में आकर विरेन और शिल्पा ने ज़हर निगल लिया।

मरने से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, बोला— “इसी के चक्कर में खाई दवाई”

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अस्पताल पहुंचने से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने पुलिस जांच की दिशा बदल दी है। वीडियो में विरेन तड़पता हुआ नजर आ रहा है और उसकी बगल में शिल्पा बेसुध हालत में पड़ी दिख रही है। कैमरे की ओर देखते हुए विरेन अपने पास खड़ी उसी तीसरी युवती की तरफ इशारा करता है और कहता है, “हम दोनों रिलेशन में थे और साथ रहना चाहते थे। लेकिन इसी लड़की के चक्कर में हमने दवाई खाई है। इसे भी साथ लेकर मरूंगा।”

वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स जब फोन का कैमरा उस आरोपी युवती की ओर घुमाता है, तो वह अपना चेहरा छिपाते हुए चिल्लाती है, “मेरा घर है, मेरी रिकॉर्डिंग मत करो. मैं इस युवक को जानती तक नहीं हूं।” फिलहाल पुलिस इस वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आरोपी युवती से पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें–  जींद के सफाखेड़ी में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 95 हजार में तय हुआ था सौदा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।