Breaking News
Bhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडल

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में पुजारी को घसीटने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर, विवादित दरगाह का अवैध हिस्सा भी ढहाया

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में पुजारी को घसीटने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर, विवादित दरगाह का अवैध हिस्सा भी ढहाया

74 वर्षीय पुजारी पर हमले के बाद कुरुक्षेत्र में तनाव, बुधवार को साधु समाज की महापंचायत पर टिकी नजरें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के बुजुर्ग पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए बर्बर हमले के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम जेसीबी मशीनें लेकर अढ़ोनी गांव पहुंची।

प्रशासन ने कार्रवाई की शुरुआत सीधे तौर पर मुख्य आरोपी पंकज के घर से की, जिसने पुजारी के गले में मफलर डालकर उन्हें बेरहमी से घसीटा था। टीम ने उसके मकान की अवैध दीवार को जमींदोज कर दिया। इसके ठीक बाद प्रशासनिक अमले का रुख गांव की उस विवादित दरगाह की तरफ हुआ, जिसका अवैध हिस्सा ढहा दिया गया।

विज्ञापन

9 जुलाई को साधु के साथ हुई थी हैवानियत

यह पूरा विवाद बीती 9 जुलाई की सुबह शुरू हुआ था, जब मंदिर परिसर के पास दरगाह के सेवादार पंकज ने बुजुर्ग पुजारी योगीराज गिरी पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पंकज ने न केवल पुजारी के साथ मारपीट की, बल्कि उनके गले में परना (मफलर) कसकर उन्हें काफी दूर तक सड़क पर बेरहमी से घसीटा।

इस क्रूरता के कारण बुजुर्ग साधु की टांग टूट गई और उनके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। फिलहाल वे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

पैमाइश में अवैध मिला था निर्माण, सरपंच ने खोला राज

गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि यह पूरी प्रशासनिक कार्रवाई नियम के तहत की जा रही है। पंचायत ने साल 2023 में ही गांव के सार्वजनिक रास्तों पर हुए अवैध कब्जों की लिखित शिकायत प्रशासन को सौंपी थी।

इसके बाद जब राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रास्तों की पैमाइश की, तो सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण मिला। निशानदेही में सामने आया कि दरगाह का आगे का करीब 3.4 फीट हिस्सा और मुख्य आरोपी पंकज के मकान का एक कोना करीब 7 फीट तक सरकारी रास्ते को रोके हुए था, जिसे सोमवार को पूरी तरह साफ कर दिया गया।

पुलिस कस्टडी से कूदकर भाग रहा था मुख्य आरोपी, खुद की तुड़वा बैठा टांग

इधर, इस मामले के मुख्य आरोपी पंकज की अकड़ भी पुलिस रिमांड के दौरान ढीली पड़ गई है। पंकज 13 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में था। शनिवार की रात जब पुलिस टीम उसे उसके फरार साथी इंद्र की धरपकड़ के लिए लेकर जा रही थी, तो उसने सांवला गांव के पास पुल पर टॉयलेट जाने का बहाना बनाया।

गाड़ी रुकते ही उसने भागने की नीयत से पुल से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि, इस कोशिश में उसकी खुद की टांग टूट गई। रविवार, 12 जुलाई को जब पुलिस उसे घटनास्थल की निशानदेही के लिए लाई, तो वह खुद लाचार होकर सड़क पर घिसटता नजर आया।

गांव में तनावपूर्ण शांति, बुधवार को जुटेंगे देश भर के साधु-संत

इस वीभत्स घटना के बाद से ही अढ़ोनी गांव और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव चरम पर है। स्थिति को भांपते हुए कुरुक्षेत्र पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। इसी बीच, देश भर के साधु समाज ने आगामी बुधवार को अढ़ोनी गांव में बड़े स्तर पर इकट्ठा होने का ऐलान किया है, जो इस दरगाह को पूरी तरह से हटाने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, सोमवार को प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि साधु समाज अपनी अगली रणनीति क्या तय करता है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी इंद्र को भी दबोच लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की पत्नी मनप्रीत कौर पहले ही जेल जा चुकी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।