Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर चलती कार बनी आग का गोला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: जीटी रोड (दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44) पर शाहाबाद के पास देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दिल्ली से पंजाब की तरफ जा रही एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार चला रहे पंजाब निवासी नीतिश चोपड़ा को जैसे ही बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल आए। नीतिश के कार से बाहर निकलते ही पूरी गाड़ी लपटों में घिर गई।

रतनगढ़ गांव के पास हुआ हादसा, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

यह हादसा शाहाबाद उपमंडल के रतनगढ़ गांव के समीप हुआ। पीड़ित चालक नीतिश चोपड़ा किसी काम से दिल्ली गए थे और देर रात अपने घर पंजाब वापस लौट रहे थे। जीटी रोड पर चलते समय अचानक उन्हें कार में गंध और धुआं महसूस हुआ। समय रहते खतरे को भांपते हुए उन्होंने गाड़ी की स्पीड धीमी की और किनारे खड़े होकर जान बचाई। चालक के बाहर निकलते ही कार के इंजन में जोरदार लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

30 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू

रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत अपनी गाड़ियां रोकीं और डायल-112 पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। शाहाबाद फायर स्टेशन से पहुंची गाड़ी ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को शांत किया। हालांकि तब तक पूरी कार जलकर सिर्फ लोहे का ढांचा बनकर रह गई थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इंजन में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

कुछ देर प्रभावित रहा हाईवे ट्रैफिक, पुलिस ने कराया सुचारू

रात के वक्त बीच हाईवे पर कार में लगी आग के कारण दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीरों की भीड़ जुटने और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने यातायात को थोड़ी देर के लिए रोक दिया था। आग पर काबू पाने के बाद शाहाबाद पुलिस की टीम ने जली हुई कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाया और यातायात व्यवस्था को दोबारा सामान्य कराया। हादसे में नीतिश चोपड़ा सुरक्षित हैं, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में थम गई मानसून की रफ्तार, 25 जुलाई तक 24 फीसदी कम बरसे बदरा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।