Breaking News
Haryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारKarnal Gambling Raid: करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसी रोड पर चल रही थी सट्टा खाईवाली, 1.17 लाख कैश के साथ दबोचा आरोपीधामी सरकार के विरासत अभियान में 4,943 मामलों का समाधान, शेष प्रकरणों पर नजरHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारKarnal Gambling Raid: करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसी रोड पर चल रही थी सट्टा खाईवाली, 1.17 लाख कैश के साथ दबोचा आरोपीधामी सरकार के विरासत अभियान में 4,943 मामलों का समाधान, शेष प्रकरणों पर नजर

Pehowa Road Accident: बुआ से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिहोवा पटियाला रोड पर पसरा मातम

Pehowa Road Accident: बुआ से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिहोवा पटियाला रोड पर पसरा मातम

बुआ से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Pehowa Road Accident: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपनी बुआ से मिलने आए एक हंसते-खेते युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। पटियाला रोड पर कलसा गांव के नजदीक बिना किसी संकेत के सड़क के बीचों-बीच खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले 23 वर्षीय गुरजिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे बड़ा दर्द यह है कि हादसे के वक्त मृतक के पिता बिल्कुल पीछे अपनी कार में ही चल रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरजिंद्र सिंह पंजाब के अलीपुर शेखा गांव का रहने वाला था और खेती-किसानी के साथ-साथ कंबाइन चलाने का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। गुरजिंद्र के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी बहन हरजीत कौर की शादी कुरुक्षेत्र के कलसा गांव में हुई है। त्योहार या मेल-मुलाकात के सिलसिले में गुरजिंद्र पिहोवा अपनी बुआ के घर आया हुआ था।

विज्ञापन

पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा

शाम के वक्त जब घर लौटने का समय हुआ, तो गुरजिंद्र ने अपने पिता से कहा कि वह अपनी बाइक को रास्ते में कंबाइन मालिक के घर खड़ी कर देगा और उसके बाद पिता के साथ कार में बैठकर वापस घर चलेगा। पिता की बात मानते हुए गुरजिंद्र अपनी बाइक लेकर आगे चल पड़ा और पिता मनजीत सिंह अपनी कार से उसके ठीक पीछे आ रहे थे।

अभी वे पटियाला रोड पर कलसा गांव के पास ही पहुंचे थे कि रात करीब सात बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क के बीचों-बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना किसी इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के लावारिस हालत में खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण गुरजिंद्र को वह खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और उसकी बाइक सीधे उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गुरजिंद्र के सिर, मुंह और नाक पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

ड्राइवर भीड़ का फायदा उठाकर हुआ फरार

हादसे के तुरंत बाद जब पिता अपनी कार रोककर मौके पर पहुंचे, तो ट्रैक्टर चालक भी वहां आया था, लेकिन आसपास लोगों की भीड़ जुटने का फायदा उठाकर वह चुपचाप मौके से फरार हो गया। हालांकि, जाते-जाते पिता ने ट्रैक्टर का नंबर (HR41F-5029) नोट कर लिया था।

बेहाल पिता तुरंत अपने बेटे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिहोवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें–  कैथल में बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस का चाबुक, पिहोवा चौक पर रोड रोलर से कुचले सैकड़ों साइलेंसर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।