Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Kurukshetra News: बारिश की आंशका के बीच दिनभर मौसम रहा सुहावना, आज बारिश की संभावना

Kurukshetra News: बारिश की आंशका के बीच दिनभर मौसम रहा सुहावना, आज बारिश की संभावना

सुहावने मौसम के बीच बारिश का इंतजार, जानिए मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप, भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से बेहाल कुरुक्षेत्र वासियों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा, जिसके चलते दिनभर मौसम खुशनुमा और सुहावना बना रहा। इस दौरान चली ठंडी हवाओं ने पारा गिरा दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें पिछले दिनों के मुकाबले दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, लंबे इंतजार के बाद अब प्रदेश में मानसून के पूरी तरह से रंग दिखाने के आसार बन रहे हैं। जिला मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. कर्मचंद ने बताया कि 28 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान जिले भर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस बदलाव से लोगों को कड़ी धूप से तो राहत मिलेगी, लेकिन हवा में नमी के कारण बीच-बीच में उमस परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

29 और 30 जुलाई को बारिश की रफ्तार बढ़ने के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 29 और 30 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक एक-दो दौर की अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बौछारें भी गिर सकती हैं।

जुलाई में उम्मीद से कम बरसे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

भले ही मौसम के ताजा मिजाज से आमजन खुश हों, लेकिन कृषि क्षेत्र के लिए अब तक का मानसून निराशाजनक ही रहा है। आमतौर पर 20 से 30 जुलाई के दौरान मानसून अपने चरम पर होता है, लेकिन इस बार जुलाई का महीना बीतने को है और बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है।

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के बाद इस समय फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। पर्याप्त बारिश न होने के कारण नलकूपों के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत तो बढ़ ही रही है, साथ ही फसल में तरह-तरह की बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले तीन-चार दिनों में होने वाली बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी।

यह भी पढ़ें– छात्र आंदोलन के समर्थन में वीडियो बनाना पड़ा भारी? कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को किया तलब

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।