Kurukshetra University Professor Attack: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। (KUK professor case) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
थर्ड गेट पुलिस चौकी की टीम ने इस सनसनीखेज वारदात में संलिप्त आर्यन निवासी घराडसी (Kurukshetra police news), रवि निवासी नरवाना (जींद) और निशांत निवासी खनौदा (कैथल) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, पुलिस ने मामले में संलिप्त कैथल जिले के एक नाबालिग आरोपी को भी अपनी अभिरक्षा में लिया है।
मदद करने उतरे प्रोफेसर पर बदमाशों ने किया था हमला
पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर जतिन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 14 अक्टूबर को वह सड़क से गुजर रहे थे। (Haryana crime news today) उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लड़कियां सड़क पर गिर गईं।
डॉ. जतिन जब उन घायल लड़कियों की मदद के लिए आगे आए, तो कुछ लड़के खड़े होकर उनके मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। प्रोफेसर ने जब ऐसा करने से मना किया और उनका विरोध किया, तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करवाकर प्रोफेसर को किसी तरह बचाया।
थर्ड गेट चौकी पुलिस ने की ताबड़तोड़ दबिश
शिकायत मिलने के तुरंत बाद थाना केयूके में मामला दर्ज कर जांच थर्ड गेट पुलिस चौकी को सौंपी गई थी। चौकी प्रभारी पीएसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से कदम उठाए और संदिग्धों की सुरागकशी शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी के चलते ही सभी नामजद आरोपियों को धर दबोचने में सफलता मिली। (Third Gate police chowki KUK) डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश कर दिया गया है, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

