Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Kurukshetra weather: कुरुक्षेत्र में दोपहर बाद उमस ने छुड़ाए पसीने, कल भी बारिश की आंशका

Kurukshetra weather: कुरुक्षेत्र में दोपहर बाद उमस ने छुड़ाए पसीने , कल भी बारिश की आंशका

कृषि वैज्ञानिकों ने दी बारिश की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra weather: कुरूक्षेत्र। जिले में दो से तीन दिनों मानसून की बारिश से गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब शनिवार को दोपहर बाद उमस ने फिर एक बार लोगों के पसीने छड़़ा दिये। शनिवार सुबह से मौसम में बादलों की लुकाछपी हो रही थी।

सुबह 11 बजे के आसपास मौसम सुहावना बना हुआ थ्रो लेकिन दोपहर बाद गर्मी व उमस से लोगों के फिर एक बार पसीने छ़ृट गए। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया हुआ है।

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद शनिवार को पूरे दिन शहर में धूप खिली। धूप निकलने के बाद से उमस और भीषण गर्मी से परेशानी का सामाना करना पड़ा। तापमान बढ़ने से शनिवार को भी दो दिनों में ४ से ५ डिग्री की का उतार – चढ़ाव दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के असर से हुई बारिश के बाद 30 से अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आमतौर पर इस सीजन में पारा 40 डिग्री के पार रहता था लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण में गर्माहट काफी कम महसूस हो रही है।

किसानों के खिले चेहरे

हाल ही में हुई झमाझम बारिश किसानों के धान की रोपाई के लिए फायदेमंद साबित हुई है। बारिश के बाद खेतों में पानी की कमी दूर हो गई है जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

किसान रमेश का कहना है कि इस प्राकृतिक सिंचाई से न केवल फसलों की वृद्धि अच्छी होगी बल्कि उन्हें ट्यूबवेल और डीजल पर होने वाले भारी खर्च से भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों कि माने तो आने वाले अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं जिससे तापमान नियंत्रण में रहेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी डॉ कर्मचंद ने बताया कि जिले में आगामी कुछ दिनों में ओर से बारिश होने की आंशका बनी हुई हैं। बीच-बीच में बादल छाए रहने और सामान्य बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, इन 6 जिलों में अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।