Breaking News
Non Teaching Online Transfer: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, नॉन-टीचिंग स्टाफ के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, 31 अक्टूबर तक अपडेट करें डाटाKaithal Mandi news: कैथल में बारिश से मंडियों में डूबा धान, उठान धीमा होने से किसानों की बढ़ी चिंतापरविंदर झोटा की हत्या पर बवाल, मानसा SHO सस्पेंड; आरोपी केमिस्ट की पत्नी हिरासत में, DSP पर जांच की सिफारिशGurugram Police Encounter: गुरुग्राम में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, कुख्यात साजिद उर्फ आडवाणी ढेरचंडीगढ़ पुलिस के 11 इंस्पेक्टरों की पदोन्नति के आदेश जारी, दो साल प्रोबेशन पर रहेंगे नए DSPNon Teaching Online Transfer: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, नॉन-टीचिंग स्टाफ के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, 31 अक्टूबर तक अपडेट करें डाटाKaithal Mandi news: कैथल में बारिश से मंडियों में डूबा धान, उठान धीमा होने से किसानों की बढ़ी चिंतापरविंदर झोटा की हत्या पर बवाल, मानसा SHO सस्पेंड; आरोपी केमिस्ट की पत्नी हिरासत में, DSP पर जांच की सिफारिशGurugram Police Encounter: गुरुग्राम में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, कुख्यात साजिद उर्फ आडवाणी ढेरचंडीगढ़ पुलिस के 11 इंस्पेक्टरों की पदोन्नति के आदेश जारी, दो साल प्रोबेशन पर रहेंगे नए DSP

Mahendragarh : जेरपुर-पाली अंडरपास निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, ग्रामीणों को जल्द मिलेगी जाम और आवागमन की समस्या से राहत

ppravesh kaushik
शेयर करें
Mahendragarh : जेरपुर-पाली अंडरपास निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, ग्रामीणों को जल्द मिलेगी जाम और आवागमन की समस्या से राहत

अंडरपास का प्रतीकात्मक फोटो व विधायक कंवर सिंह यादव फाईल फोटो ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जेरपुर-पाली में अंडरपास निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अंडरपास निर्माण के प्रस्ताव को प्रमुख अभियंता स्तर से तकनीकी मंजूरी मिल गई है। इस उपलब्धि पर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

 

विज्ञापन

 

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि जेरपुर-पाली अंडरपास क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और महत्वपूर्ण समस्या रही है। अंडरपास के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसे विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और इसके स्थायी समाधान की मांग की।

 

 

विधायक ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर जेरपुर-पाली सहित आसपास के ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अंडरपास निर्माण को जल्द मंजूरी दिलाने की मांग रखी थी। अब तकनीकी मंजूरी मिलने से इस परियोजना के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हुआ है।

 

 

उन्होंने बताया कि तकनीकी मंजूरी के बाद अंडरपास का डिजाइन रेलवे की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। रेलवे से डिजाइन की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से निर्माण कार्य के लिए बजट जारी किया जाएगा। इसके पश्चात अंडरपास निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद जेरपुर-पाली सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध होगा।

 

प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जेरपुर-पाली अंडरपास को तकनीकी मंजूरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

विधायक ने विश्वास जताया कि रेलवे की आवश्यक स्वीकृतियां पूरी होने के बाद निर्माण की आगामी प्रक्रिया भी जल्द आगे बढ़ेगी और क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिलेगा।

 

 

यह भी देखें –  सतनाली मंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत बैठक आयोजित, 17 सितंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।