Breaking News
Narnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाViral Video: मेले में स्टंट करना पड़ा भारी, गले से 6 बाइक खींचने की कोशिश में मौत के मुंह से बाहर आया शख्सNarnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाViral Video: मेले में स्टंट करना पड़ा भारी, गले से 6 बाइक खींचने की कोशिश में मौत के मुंह से बाहर आया शख्स

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, समकुलपति ने दिलाई शपथ

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, समकुलपति ने दिलाई शपथ

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, समकुलपति ने दिलाई शपथ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वंदेमातरम् सभागार में समकुलपति प्रो. पवन शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सतर्कता की शपथ दिलाई।

उन्होंने सभी से अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सतर्कता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान भी सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, समकुलपति ने दिलाई शपथ
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, समकुलपति ने दिलाई शपथ

विश्वविद्यालय के सतर्कता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. पवन शर्मा ने विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से सतर्कता के उच्च आदर्शों के महत्व को समझाया।

शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर सतर्कता, नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता और भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश दिया। पदयात्रा अकादमिक ब्लॉक-4 पर जाकर संपन्न हुई।

विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आगामी एक सप्ताह तक सतर्कता, नैतिकता, पारदर्शिता और ईमानदारी से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी देखें – कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।