Breaking News
Smartphone Face Unlock: स्मार्टफोन का फेस अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? जानिए एआई, 3D सेंसर्स का गणित और इसकी सुरक्षा की सच्चाईGen Z Benching Trend: डेटिंग में कहीं आप भी तो नहीं बन रहे किसी का बैकअप ऑप्शन? ऐसे पहचानें सचHoroscope Today: शुक्र-शनि के दुर्लभ आस्पेक्ट से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलताअमृतसर में जेडी जिम पर तड़के फायरिंग, CCTV में कैद बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों की करतूतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, समकुलपति ने दिलाई शपथSmartphone Face Unlock: स्मार्टफोन का फेस अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? जानिए एआई, 3D सेंसर्स का गणित और इसकी सुरक्षा की सच्चाईGen Z Benching Trend: डेटिंग में कहीं आप भी तो नहीं बन रहे किसी का बैकअप ऑप्शन? ऐसे पहचानें सचHoroscope Today: शुक्र-शनि के दुर्लभ आस्पेक्ट से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलताअमृतसर में जेडी जिम पर तड़के फायरिंग, CCTV में कैद बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों की करतूतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, समकुलपति ने दिलाई शपथ

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में खाली प्लॉट पर छापेमारी, 158 किलो अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में खाली प्लॉट पर छापेमारी, 158 किलो अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ में खाली प्लॉट पर छापेमारी, 158 किलो अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक खाली प्लॉट से 158 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। ये पटाखे 12 प्लास्टिक के कट्टों में भरकर छिपाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में महेंद्रगढ़ निवासी राहुल नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे सीआईए टीम ने पकड़कर थाना पुलिस के हवाले किया।

डीएसपी डॉ. कविता ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक खाली प्लॉट में भारी मात्रा में अवैध पटाखे स्टोर किए गए हैं। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां 12 कट्टों में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। वजन कराने पर इनकी कुल मात्रा 158 किलोग्राम पाई गई।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ये पटाखे महेंद्रगढ़ निवासी राहुल के हैं। इसके बाद 25 अक्टूबर को ही थाना शहर महेंद्रगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने आरोपी राहुल को दबोचकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए शहर थाना पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये पटाखे कहां से लाए गए थे और इनके अवैध भंडारण के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन व पुलिस ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे पटाखों की खरीद-फरोख्त और भंडारण में नियमों का सख्ती से पालन करें।

यह भी देखें – नारनौल के सदर थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी और जेवर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।