Breaking News
Haryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारKarnal Gambling Raid: करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसी रोड पर चल रही थी सट्टा खाईवाली, 1.17 लाख कैश के साथ दबोचा आरोपीधामी सरकार के विरासत अभियान में 4,943 मामलों का समाधान, शेष प्रकरणों पर नजरHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारKarnal Gambling Raid: करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसी रोड पर चल रही थी सट्टा खाईवाली, 1.17 लाख कैश के साथ दबोचा आरोपीधामी सरकार के विरासत अभियान में 4,943 मामलों का समाधान, शेष प्रकरणों पर नजर

Mahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) तथा एचसीएस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए स्थापित डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डेस) के अंतर्गत आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक विद्यार्थी आगामी 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने नए सत्र के लिए शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के समन्वयक प्रो. अंतरेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रद्त यह केंद्र पिछले चार वर्षों में आईएएस, आईपीएस, एचसीएस सहित अन्य सरकारी नौकरियों के लिए कोचिंग प्रदान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कोचिंग के लिए एससी की 70 तथा ओबीसी 30 सीटों के लिए संबंधित वर्ग के अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख रूपये वार्षिक से कम है, निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने अपनी स्नातक (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई पूरी कर ली है।

इसके अतिरिक्त किसी भी वर्ग से संबंधित 50 अन्य अभ्यर्थियों को सशुल्क दाखिले का भी अवसर उपलब्ध है। आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। भारत सरकार इस योजना में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

चयनित हुए सभी अभ्यर्थियों को डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 4000 रूपए प्रति माह की दर से छात्रवृति भी प्रदान की जाएगी।

यह भी देखें – नारनौल में करवा चौथ और दीवाली पर पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों से लेकर मंदिरों तक रहेगी पैनी नजर, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।