Breaking News
Mini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतराMahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरूPehowa Road Accident: बुआ से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिहोवा पटियाला रोड पर पसरा मातमGen Z Relationship issues: 7 साल, 3 डेटिंग ऐप्स और लगातार रिजेक्शन! 26 साल के युवा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसNarnaul News: नारनौल में करवा चौथ और दीवाली पर पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों से लेकर मंदिरों तक रहेगी पैनी नजर, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाईMini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतराMahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरूPehowa Road Accident: बुआ से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिहोवा पटियाला रोड पर पसरा मातमGen Z Relationship issues: 7 साल, 3 डेटिंग ऐप्स और लगातार रिजेक्शन! 26 साल के युवा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसNarnaul News: नारनौल में करवा चौथ और दीवाली पर पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों से लेकर मंदिरों तक रहेगी पैनी नजर, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mahendragarh News: बिजली चोरी की जांच करने गई डीएचबीवीएन टीम से मारपीट और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Mahendragarh News: बिजली चोरी की जांच करने गई डीएचबीवीएन टीम से मारपीट और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिजली चोरी की जांच करने गई डीएचबीवीएन टीम से मारपीट और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ जिले के गांव सिसोठ में बिजली चोरी की जांच करने गई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सीआईए टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव सिसोठ निवासी गजराज के रूप में हुई है।

डीएसपी डॉ. कविता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डीएचबीवीएन के महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर थाना सदर महेंद्रगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, यह घटना 21 सितंबर को सुबह करीब 10:20 बजे की है, जब निगम की टीम बिजली चोरी की गुप्त सूचना पर गांव सिसोठ में जांच के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन

निगम की इस जांच टीम में जेई सीताराम, एएफएम अजीत, एएलएम अंकित और एएलएम धर्मवीर शामिल थे। टीम जब एक मकान में बिजली चोरी की पड़ताल कर रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर निगम कर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डाली, जान से मारने की धमकी दी, कर्मचारियों के मोबाइल फोन व सरकारी दस्तावेज छीन लिए और साथ ही निगम के सरकारी वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हिंसक झड़प में कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया था।

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि घायल कर्मचारी की मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी देखें –  अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उठाई कई मांगें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।