Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Mandi Ateli News: मंडी अटेली के जोहड़ों में छोड़ी गईं गंबुजिया मछलियां: डेंगू और मलेरिया पर लगेगा ब्रेक

Mandi Ateli News: मंडी अटेली के जोहड़ों में छोड़ी गईं गंबुजिया मछलियां: डेंगू और मलेरिया पर लगेगा ब्रेक

मच्छरों के लार्वा का काल बनीं गंबुजिया मछलियां, अटेली स्वास्थ्य विभाग ने चंदपुरा और बजाड़ में चलाया अभियान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mandi Ateli News: मानसून के मौसम में पनपने वाली बीमारियों से ग्रामीणों को बचाने के लिए मंडी अटेली क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। क्षेत्र के गांव चंदपुरा, सुजापुर और बजाड़ में मच्छरों से फैलने वाले बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष और असरदार जैविक अभियान की शुरुआत की गई।

अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के एसएमओ डॉ. अशोक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने इन गांवों के सार्वजनिक जोहड़ों (तालाबों) में गंबुजिया मछलियां छोड़ीं।

विज्ञापन

मच्छरों का लार्वा खाकर संख्या नियंत्रित करती हैं गंबुजिया मछलियां

अभियान के दौरान एसएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ठहरे हुए पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खत्म करने में गंबुजिया मछलियां सबसे सुरक्षित और कारगर हथियार साबित होती हैं। ये मछलियां पानी की सतह पर मौजूद मच्छरों के अंडे और लार्वा को अपना आहार बना लेती हैं, जिससे मच्छरों की वंश वृद्धि प्राकृतिक रूप से ही रुक जाती है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर प्रयासों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी सावधानी जरूरी है। लोग अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, टंकियों व पुराने बर्तनों की नियमित सफाई करें।

ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों ने दिया पूरा सहयोग

स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में जमीनी स्तर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का मजबूत समन्वय देखने को मिला। हेल्थ इंस्पेक्टर हंसराज, एमपीएचडब्ल्यू हरीश कुमार, एएनएम दीपिका और सोनम देवी ने गांवों में पहुंचकर जोहड़ों में मछलियां डलवाईं।

बजाड़ गांव में सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र कुमार ने खुद आगे बढ़कर गांव के जोहड़ में मछलियां डलवाकर अभियान को गति दी। वहीं चंदपुरा की सरपंच सरला देवी और समाजसेवी तेज प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जोहड़ों में मच्छरों का पनपना ग्रामीण अंचल में एक बड़ी समस्या रहा है। गंबुजिया मछलियों के प्रयोग से गांव के लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बड़ी राहत मिलेगी।

गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे बचाव अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।