Breaking News
BP Singh CID Producer Death: ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ली अंतिम सांसतीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रन का लक्ष्य, मिचेल 89 रन बनाकर नाबादMary Kom Biopic Controversy: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ झूठी थी? मैरी कॉम ने अपनी ही बायोपिक पर उठाए सवाल, जानिए क्या कुछ कहाअमृतसर में 20 किलो हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तारBhiwani News: भिवानी के लोहारू में दर्दनाक हादसा, पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहींBP Singh CID Producer Death: ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ली अंतिम सांसतीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रन का लक्ष्य, मिचेल 89 रन बनाकर नाबादMary Kom Biopic Controversy: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ झूठी थी? मैरी कॉम ने अपनी ही बायोपिक पर उठाए सवाल, जानिए क्या कुछ कहाअमृतसर में 20 किलो हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तारBhiwani News: भिवानी के लोहारू में दर्दनाक हादसा, पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं

Mary Kom Biopic Controversy: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ झूठी थी? मैरी कॉम ने अपनी ही बायोपिक पर उठाए सवाल, जानिए क्या कुछ कहा

Mary Kom Biopic Controversy: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मैरी कॉम' झूठी थी? मैरी कॉम ने अपनी ही बायोपिक पर उठाए सवाल, जानिए क्या कुछ कहा

प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ झूठी थी? मैरी कॉम ने अपनी ही बायोपिक पर उठाए सवाल, जानिए क्या कुछ कहा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Mary Kom Biopic Controversy: भारतीय मुक्केबाजी की शान और देश का नाम रोशन करने वाली दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों अपने बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनीं मैरी कॉम भले ही शो में लंबा सफर तय नहीं कर पाईं और बाहर हो गईं, लेकिन बाहर आते ही उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। मैरी कॉम ने प्रियंका चोपड़ा स्टारर अपनी ही बायोपिक फिल्म ‘मैरी कॉम’ को लेकर बड़ा बयान दिया है और फिल्म की प्रामाणिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

“बायोपिक का सिर्फ 10 प्रतिशत हिस्सा था सच”

विज्ञापन

मीडिया संस्थान ‘स्क्रीन’ को दिए एक ताजा इंटरव्यू में मैरी कॉम ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म पूरी तरह सच नहीं थी। उनके मुताबिक, फिल्म का एक बड़ा हिस्सा कल्पना के आधार पर गढ़ा गया था, जिसका उनकी असल जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं था। मैरी कॉम ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि मेरी बायोपिक का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही सही था। फिल्म में सिर्फ मेरे संघर्ष और कड़ी मेहनत को दिखाया गया था, लेकिन अगर आप मेरी किताब पढ़ेंगे, तभी मेरी असली और सटीक कहानी समझ पाएंगे।” उन्होंने डायरेक्टर ओमांग कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि फिल्म में उनकी जिंदगी के तमाम संघर्षों को दरकिनार करके केवल 2008 की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की जीत के इर्द-गिर्द की कहानी को ही मुख्य रूप से दिखाया गया।

बायोपिक के सीक्वल और पर्सनल लाइफ पर बेबाक राय

इंटरव्यू के दौरान जब मैरी कॉम से पूछा गया कि क्या उनकी इस बायोपिक का कोई सीक्वल यानी दूसरा भाग आ सकता है, तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि अब इसकी कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा, अपनी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि क्या उनकी जिंदगी में प्यार के लिए कोई जगह बची है या नहीं। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल इन चीजों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही हैं, भविष्य में जो होगा उसे देखा जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा और ओमांग कुमार की प्रतिक्रिया का इंतजार

गौरतलब है कि साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा भी था। हालांकि, अब खुद मैरी कॉम द्वारा फिल्म को लेकर दिए गए इन बयानों के बाद से निर्देशक ओमांग कुमार या अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की टीम की तरफ से इस पर क्या सफाई दी जाती है।

यह भी पढ़ें–  स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।