Breaking News
BP Singh CID Producer Death: ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ली अंतिम सांसतीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रन का लक्ष्य, मिचेल 89 रन बनाकर नाबादMary Kom Biopic Controversy: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ झूठी थी? मैरी कॉम ने अपनी ही बायोपिक पर उठाए सवाल, जानिए क्या कुछ कहाअमृतसर में 20 किलो हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तारBhiwani News: भिवानी के लोहारू में दर्दनाक हादसा, पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहींBP Singh CID Producer Death: ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ली अंतिम सांसतीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रन का लक्ष्य, मिचेल 89 रन बनाकर नाबादMary Kom Biopic Controversy: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ झूठी थी? मैरी कॉम ने अपनी ही बायोपिक पर उठाए सवाल, जानिए क्या कुछ कहाअमृतसर में 20 किलो हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तारBhiwani News: भिवानी के लोहारू में दर्दनाक हादसा, पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं

अमृतसर में 20 किलो हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

Heroin seized in Amritsar अमृतसर में 20 किलो हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Heroin seized in Amritsar: लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र के गांव गगड़ा में सोमवार देर रात गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर फायरिंग की घटना सामने आई। मुंह पर कपड़ा बांधकर आया एक युवक पहले गुरुद्वारा साहिब के गेट के अंदर चिट्ठी फेंकता है। इसके बाद वह आसपास देखकर पिस्तौल निकालता है और गेट की तरफ निशाना साधता है। घटना के सामने आए वीडियो में युवक पिस्तौल से फायरिंग करने की कोशिश करता दिखाई देता है। इस दौरान उसके हाथ से हथियार गिर जाता है। वह उसे उठाकर दोबारा जांचता है और कई बार पिस्तौल चलाने की कोशिश करता है। इसके बाद वह दो राउंड फायर करता है और मौके से फरार हो जाता है। अकाली दल बादल के वर्कर गुरिंदर सिंह रूमी ने सोमवार देर रात करीब 12 बजे फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब के गेट पर अज्ञात लोगों ने दो गोलियां चलाईं और धमकी भरी चिट्ठी फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही लुधियाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

चिट्ठी में बाबा अमरजीत सिंह और गुरिंदर सिंह रूमी को धमकी

गुरुद्वारा साहिब के गेट पर फेंकी गई चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह रूमी और जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। चिट्ठी में आरोप लगाया गया कि गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल बादल और भाजपा से जुड़े लोगों के आने पर उन्हें सिरोपा भेंट किया जाता है। इसी मुद्दे को लेकर बाबा अमरजीत सिंह और गुरिंदर सिंह रूमी को निशाना बनाते हुए धमकी दी गई। चिट्ठी में कथित तौर पर कहा गया कि दोनों को चुनाव से पहले जान से मार दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चिट्ठी किसने लिखी और फायरिंग करने वाले युवक का मकसद क्या था।

विज्ञापन

पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके जरिए आरोपी के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में एक ही व्यक्ति शामिल था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। फिलहाल, फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान और घटना के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read; मोहाली में डेढ़ किलो अफीम के साथ यूपी के दो युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की तलाश शुरू

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।