Breaking News
Sangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साYamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जानSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साYamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Mawan Dhiyan Satkar Yojana Punjab : 75 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 3,824 करोड़, बोले सीएम मान- हर महिला है ब्रांड एंबेसडर

hharpreet singh
Mawan Dhiyan Satkar Yojana Punjab : 75 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 3,824 करोड़, बोले सीएम मान- हर महिला है ब्रांड एंबेसडर

75 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 3,824 करोड़, बोले सीएम मान- हर महिला है ब्रांड एंबेसडर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mawan Dhiyan Satkar Yojana Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की प्रत्येक माता और बहन को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर करार दिया है। रविवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब गांव आदमपुरा की साधारण महिला और योजना की लाभार्थी बीबी गुरमेल कौर उर्फ मेलो सीएम मान से मिलने पहुंचीं।

मुलाकात के दौरान गुरमेल कौर ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया, जबकि सीएम ने भी सम्मान स्वरूप उन्हें उपहार भेंट किए। भगवंत मान ने बताया कि 75 लाख से अधिक महिलाओं के पंजीकरण और 3,824.87 करोड़ रुपये की राशि खातों में भेजे जाने के साथ यह पहल राज्य में एक नया इतिहास रच रही है।

विज्ञापन

जब ‘टूं-टूं’ वाली मेलो माता पहुंचीं सीएम आवास

सोशल मीडिया पर अपने सहज और ठेठ अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली बीबी गुरमेल कौर से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। दरअसल, जब पहली बार उनके बैंक खाते में इस योजना की सम्मान राशि जमा हुई थी, तो मोबाइल का मैसेज टोन सुनकर उनके मुंह से निकला था कि “मेरे फोन पर भी टूं-टूं हो गई है।” उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वयं आमंत्रित किया था।

9,300 करोड़ का बजट, 97 फीसदी महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस बजटीय आवंटन से पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत पात्र महिलाओं को योजना का सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक वे अपने पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, प्रदेश की कोई भी योग्य महिला इस सहायता से वंचित नहीं रहेगी।

वित्तीय मदद से मिलेगा समाज में आत्मसम्मान

योजना के दूरगामी प्रभाव को रेखांकित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह आर्थिक सहायता भले ही किसी परिवार को रातों-रात अमीर न बनाए, लेकिन यह महिलाओं को स्वतंत्र पहचान और आत्मसम्मान जरूर देती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं जीवन का स्रोत हैं और उनका आशीर्वाद राज्य सरकार को हर प्रशासनिक और सामाजिक चुनौती से पार पाने की शक्ति देता है।

सीएम मान के परिवार ने भी लिया आशीर्वाद

चंडीगढ़ में हुई इस खास मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी और बेटी भी साथ मौजूद थीं। गुरमेल कौर ने सीएम की नन्हीं बेटी को गोद में लेकर दुलारा और पूरे परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस भेंट का वीडियो साझा करते हुए वाहेगुरु से प्रार्थना की कि पंजाब की हर मां और बहन के चेहरे पर ऐसी ही मुस्कान हमेशा कायम रहे।

Pargat Singh Punjab Congress Chief : परगट सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से लिया आशीर्वाद

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।