Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Miss World 2026: उज्जैन से वियतनाम तक का सफर, मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल

Miss World 2026: उज्जैन से वियतनाम तक का सफर, मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल

उज्जैन से वियतनाम तक का सफर, मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Miss World 2026: मध्य प्रदेश और पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है। धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल अब विश्व सुंदरी बनने की दौड़ में भारत की तरफ से हुंकार भरेंगी। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का प्रतिष्ठित ताज अपने सिर सजाकर इतिहास रचने वाली निकिता का अगला पड़ाव अब अंतरराष्ट्रीय मंच है। आगामी 9 अगस्त को वियतनाम में आयोजित होने वाली 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में वह 120 से अधिक देशों की सुंदरियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। मध्य प्रदेश से यह मुकाम हासिल करने वाली वह पहली प्रतिभागी हैं।

रंगमंच की दुनिया से निखरा व्यक्तित्व, 350 पन्नों का नाटक और किताबें भी लिखीं

विज्ञापन

निकिता का व्यक्तित्व केवल ग्लैमर की दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी जड़ें थियेटर, अभिनय और लेखन में बेहद गहरी हैं। वह अब तक 60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं और ‘रंगरेज’ थियेटर ग्रुप की क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी निकिता ने महज 8 साल की उम्र में अपनी पहली किताब ‘स्माइल्स ऑल द वे’ लिख दी थी। इसके अलावा उन्होंने 350 पन्नों का बहुचर्चित नाटक ‘कृष्णा लीला’ भी रचा है। उनका मानना है कि उज्जैन की आध्यात्मिक और पौराणिक विरासत ने ही उनके भीतर एक बेहतरीन कथाकार और संजीदा इंसान को जन्म दिया है।

‘ब्यूटी विद ए पर्पस’: ‘माटी’ अभियान से बदल रही हैं आदिवासी महिलाओं की जिंदगी

ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले निकिता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा चुकी हैं। वह गुजरात टूरिज्म का मुख्य चेहरा बनने के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के विशेष कैलेंडर शूट का हिस्सा रहीं, TEDx में वक्ता के रूप में शामिल हुईं और फेमिना की ‘द फैब लिस्ट 2025’ में जगह बनाई। हालांकि, इन सब चमक-धमक के बीच वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को नहीं भूली हैं। उनका ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ प्रोजेक्ट ‘माटी’ सीधे तौर पर आदिवासी महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इस मुहिम के तहत वे ग्रामीण इलाकों में वाटर फिल्टर, न्यूट्रिशन और दूध पाउडर जैसी मूलभूत सामग्री बांट रही हैं।

‘उज्जैन की मिट्टी और भारत की विरासत को विश्व मंच पर ले जाने को तैयार’

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए वियतनाम रवाना होने से पहले निकिता पोरवाल ने अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया से लेकर मिस वर्ल्ड तक का सफर उनके लिए सीख और अनुभवों का एक बहुत बड़ा जरिया रहा है। वियतनाम की स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को समझने के लिए उन्होंने विशेष तैयारी की है। निकिता ने आत्मविश्वास से भरे लहजे में कहा कि भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज वापस लाना उनका सबसे बड़ा सपना है और वे उज्जैन की मिट्टी की खुशबू और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को पूरी दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करेंगी।

यह भी पढ़ें– मेहंदी धोने के बाद नहीं सूखेंगे बाल, प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया अचूक नुस्खा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।