Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Yamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में रिश्तों की मर्यादा लांघने और अवैध संबंधों के खौफनाक अंजाम का एक और मामला सामने आया है। जिले के बूड़िया थाना (Buria police station murder case)  क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज होकर खौफनाक कदम उठाया। गुस्से में अंधे हो चुके कलयुगी बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मां के प्रेमी की लोहे की रॉड से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को एक बोरे (कट्टे) में भरकर बूड़िया-खारवन रोड पर सूने नाले के पास फेंक आए। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप और उसके साथी किरणपाल को धर दबोचा है।

विज्ञापन

10 अक्टूबर से लापता था मृतक, घर में मिले खून के निशान

पुलिस रिकॉर्ड (Haryana Police Yamunanagar) के मुताबिक, मूल रूप से बूड़िया निवासी 45 वर्षीय शिवकुमार उर्फ शिबू 10 अक्टूबर से अचानक लापता हो गया था। जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो 17 अक्टूबर को उसके साले मांगेराम ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाई और शिवकुमार के ठिकानों की जांच की, तो शक की सुई मृतका के घर की तरफ घूमी। पुलिस जब शिवकुमार और आरोपी के घर पहुँची, तो वहां खून से सने हुए कंबल और लोहे की रॉड बरामद हुई, जिसने इस पूरी गुमशुदगी को कत्ल की एक बड़ी मिस्ट्री में बदल दिया।

कट्टे में बंद मिला शव, छह दिन तक सड़क किनारे पड़ा रहा

डीएसपी रजत गुलिया ने सनसनीखेज खुलासे में बताया कि आरोपी प्रदीप अपनी मां सुनीता और शिवकुमार के रिश्तों को लेकर अंदर ही अंदर सुलग रहा था। वह कई बार शिवकुमार को अपनी मां (Shivkumar ‘Shibu’ murder) से मिलने से मना कर चुका था, लेकिन इसके बावजूद उनका मिलना-जुलना जारी रहा। वारदात वाले दिन प्रदीप अपने दोस्त किरणपाल को साथ लेकर पहुंचा और घर पर दोबारा इसी बात को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।

गुस्से में बेकाबू होकर प्रदीप ने पास रखी लोहे की रॉड से शिवकुमार पर जोरदार वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों शातिर बदमाशों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक कट्टे में डाला और मोटरसाइकिल पर लादकर बूड़िया-खारवन रोड पर नाले के पास फेंक आए। करीब छह दिनों तक शव वहीं सड़ता रहा, जब दुर्गंध फैली और आसपास के लोगों ने देखा कि कट्टे से एक टांग बाहर निकली है, तब जाकर इस राज से पर्दा उठा।

शराब की लत और उजड़े परिवार की पृष्ठभूमि

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि मृतक शिवकुमार शराब पीने का आदी था और अपनी पत्नी पर अक्सर हाथ उठाता था। (Yamunanagar crime news) इस घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी करीब 14 साल पहले ही उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह अकेला रह रहा था।

इसी अकेलेपन और मेल-जोल के चलते उसका संपर्क आरोपी की मां सुनीता के साथ बढ़ा, जो धीरे-धीरे उनके पूरे परिवार के लिए नासूर बन गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंडौली गांव के पास यमुना नदी के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और इस खौफनाक साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की पूरी सच्चाई बाहर आ सके।

यह भी पढ़ें–Haryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।