Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 3 घंटे में खत्म हुई 3500 किलो मेहंदी: भारी जाम, सोशल मीडिया की रील्स के बाद उमड़ी भीड़

जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 3 घंटे में खत्म हुई 3500 किलो मेहंदी: भारी जाम, सोशल मीडिया की रील्स के बाद उमड़ी भीड़

मोतीडूंगरी मंदिर में मेहंदी लेने उमड़ी भीड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Motidungri Ganesh Temple: राजस्थान के जयपुर जिले में मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा के मौके पर रविवार को मेहंदी लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ती रही और शाम तक स्थिति काफी ज्यादा भीड़भाड़ वाली हो गई। करीब 3 घंटे में मंदिर प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई 3500 किलो मेहंदी खत्म हो गई।

शाम करीब 7 बजे मंदिर प्रशासन ने मेहंदी खत्म होने का अनाउंसमेंट किया और लोगों से घर लौटने की अपील की। भीड़ के बीच कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसमें महाराष्ट्र से आई एक महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई।

विज्ञापन

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल दावे के बाद दूसरे शहरों से पहुंचे लोग

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर की मेहंदी को लेकर सोशल मीडिया पर कई रील्स शेयर की गईं। इनमें दावा किया गया कि मंदिर की मेहंदी लगाने से कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी हो जाती है। इसी दावे के चलते दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पुणे, इंदौर, भोपाल और आगरा समेत कई शहरों से लोग जयपुर पहुंचने लगे।

कुछ लोग अपने बेटे-बेटी के लिए तो कुछ अपनी बहन के लिए मेहंदी लेने आए थे। मेहंदी का वितरण पहले शाम 7 बजे से होना था, लेकिन भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने इसे शाम 5 बजे से शुरू करने की घोषणा कर दी।

 

 

तख्तेशाही रोड से जेएलएन मार्ग तक लगी कतारें

दिन चढ़ने के साथ मंदिर के बाहर और आसपास श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। तख्तेशाही रोड से लेकर जेएलएन मार्ग तक लोगों की कतारें नजर आईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव करना पड़ा।

गणेश चतुर्थी के लिए प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन भी एक दिन पहले से शुरू कर दिया गया था। शाम होते-होते मंदिर के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक रास्ते में फंसे रहना पड़ा।

 

 

दूसरे शहरों से आए लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

मेहंदी लेने आगरा समेत दूसरे शहरों से जयपुर पहुंचे लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। आगरा से आए दीपक ने कहा कि वह यहां की मेहंदी लेने इसलिए आए क्योंकि लोगों के बीच मान्यता है कि इसे लगाने से शादी हो जाती है।

दीपक के मुताबिक भीड़ के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि न तो लाइन की व्यवस्था समझ में आ रही थी और न ही यह स्पष्ट था कि मेहंदी कहां से मिलेगी।

 

 

जाम से टोंक रोड और राजापार्क पर भी बढ़ा दबाव

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ यातायात भी प्रभावित हुआ। जेडीए सर्कल से त्रिमूर्ति सर्कल तक बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। इससे टोंक रोड, राजापार्क और आसपास के रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

शाम के समय सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोग करीब 1 से 1.30 घंटे तक जाम में फंसे रहे। मंदिर में मेहंदी खत्म होने के बाद भी आसपास यातायात सामान्य होने में समय लगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।