Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nafisa Ali: स्टेज-4 कैंसर के बीच नफीसा अली का कारनामा, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर की शूटिंग और ट्रैकिंग

Nafisa Ali: स्टेज-4 कैंसर के बीच नफीसा अली का कारनामा, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर की शूटिंग और ट्रैकिंग

नफीसा अली की कैंसर से 8 साल लंबी जंग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Nafisa Ali: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। पिछले 8 सालों से स्टेज-4 कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लगातार जंग लड़ने के बावजूद नफीसा के चेहरे की मुस्कान और अभिनय के प्रति उनकी दीवानगी में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड मियोजाकी’ (Max, Min and Meowzaki) के निर्देशक पद्मकुमार ने नफीसा के इसी अदम्य साहस और काम के प्रति समर्पण पर खुलकर बात की है।

11,000 फीट की ऊंचाई पर शूटिंग और ट्रैकिंग

विज्ञापन

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चौथी स्टेज पर होने के बावजूद नफीसा अली ने न सिर्फ निर्देशक पद्मकुमार की फिल्म की शूटिंग पूरी की, बल्कि समुद्र तल से 11,000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर जाकर ट्रैकिंग भी की। बीमारी के इस बेहद दर्दनाक और थका देने वाले दौर में भी 11 हजार फीट की पहाड़ी पर उनका यह असाधारण जज्बा देखकर सेट पर मौजूद पूरी क्रू टीम हैरान रह गई।

निर्देशक पद्मकुमार के मुताबिक, नफीसा अली केवल एक शानदार अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि सकारात्मकता की सच्ची मिसाल हैं। उन्होंने बताया कि नफीसा हमेशा समाज के लिए आवाज उठाने वाली एक सजग सोशल वर्कर रही हैं और उनकी सोच बेहद सेक्युलर व मानवीय मूल्यों से भरी हुई है।

सेट पर बच्चों जैसी मासूमियत और खुशनुमा माहौल

शूटिंग के दिनों को याद करते हुए निर्देशक ने बताया कि गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी नफीसा के भीतर बच्चों जैसी मासूमियत और शरारत आज भी जिंदा है। उनका मजाकिया अंदाज और सेट पर सह-कलाकारों व कर्मचारियों की टांग खींचना पूरे माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखता था।

पद्मकुमार का मानना है कि यह फिल्म भले ही एक संयोग की तरह सामने आई, लेकिन इसने एक जैसी सोच और मानवीय मूल्यों वाले लोगों को आपस में जोड़ दिया। नफीसा जैसी शख्सियत यह संदेश देती है कि पूरी दुनिया को प्यार, अपनेपन और एक परिवार की तरह मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

8 साल लंबी कैंसर से जंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

उल्लेखनीय है कि नफीसा अली को सबसे पहले साल 2018 में स्टेज-3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला था। कठिन इलाज और कीमोथेरेपी के बाद वे एक बार ठीक हो गई थीं, लेकिन कुछ समय बाद बीमारी ने दोबारा दस्तक दे दी। फिलहाल वे कैंसर की चौथी स्टेज का सामना कर रही हैं, लेकिन उनका जीवन जीने का जज्बा और कला के प्रति समर्पण आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें– 23 जुलाई राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: ऑल इंडिया रेडियो से ‘आकाशवाणी’ बनने का पूरा ऐतिहासिक सफर

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।