Breaking News
शेयर बाजार में बड़ी तेजी: सेंसेक्स 73,034 पर पहुंचा; कच्चे तेल में गिरावट का असर, निफ्टी 22,722 पर बंदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाशेयर बाजार में बड़ी तेजी: सेंसेक्स 73,034 पर पहुंचा; कच्चे तेल में गिरावट का असर, निफ्टी 22,722 पर बंदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगा

Narnaul: एनसीसी के नए सत्र के कैडेट्स का किया नामांकन

ddharm narain
Narnaul: एनसीसी के नए सत्र के कैडेट्स का किया नामांकन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नए सत्र के कैडेट्स का नामांकन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस चयन प्रक्रिया में संस्थान के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
यह पूरी भर्ती प्रक्रिया 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल संदीप कुमार के दिशा-निर्देशन तथा संस्थान के एनसीसी अधिकारी मेजर वीरेंद्र कुमार सेकवाल व लेफ्टिनेंट भारत भूषण की देखरेख में संपन्न हुई।
अभ्यर्थियों के चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़ तथा अन्य शारीरिक अभ्यासों के जरिए विद्यार्थियों की फिटनेस को जांचा गया। इसके साथ ही लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों, भारतीय सेना और देशभक्ति से जुड़े बुनियादी प्रश्नों के आधार पर युवाओं की मानसिक क्षमता और योग्यता को परखा गया। इन सभी मापदंडों पर खरे उतरने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन अंतिम रूप से एनसीसी कैडेट के रूप में किया जाएगा।
इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के भीतर अनुशासन, एकता, देशप्रेम और नेतृत्व क्षमता की भावना को मजबूत करता है। यह संगठन न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में सहायक है, बल्कि उन्हें देश का एक जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनने का बेहतरीन अवसर भी प्रदान करता है।
चयन प्रक्रिया को सुचारू और अनुशासित ढंग से संचालित करने में सैन्य स्टाफ सूबेदार मेजर दानाराम गुर्जर, सूबेदार अर्जुन सिंह, मनोज विद्युतकार (अनुदेशक), पीआई स्टाफ एवं संस्थान के सीनियर एनसीसी कैडेट्स ने अपना सक्रिय व सराहनीय योगदान दिया।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।