Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Narnaul: कैंपर में जबरन बैठाकर मारपीट व लूटपाट के मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

Narnaul: कैंपर में जबरन बैठाकर मारपीट व लूटपाट के मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul:

थाना सिटी नारनौल क्षेत्र में कैंपर वाहन में जबरन बैठाकर मारपीट करने तथा रुपये व मोबाइल फोन छीनने के मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
डीएसपी मुख्यालय श्री भारत भूषण ने बताया कि दिनांक 14 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता गौरव, निवासी गांव नांगतिहाड़ी, नारनौल, अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। सुल्तान एकेडमी के पास एक कैंपर वाहन ने उसका रास्ता रोक लिया। कैंपर में सवार मोनू और गौरा ने नीचे उतरकर शिकायतकर्ता के साथ डंडों व लाठियों से मारपीट की और उसे जबरदस्ती कैंपर में बैठा लिया। इस दौरान दिलबाग कैंपर वाहन चला रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उसे मारपीट करते हुए नसीबपुर बस अड्डे की तरफ ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई तथा उसकी जेब से 2,000 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया गया। इसके बाद आरोपी उसे नसीबपुर बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना में शिकायतकर्ता को चोटें आईं तथा उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद उसका उपचार जयपुर में करवाया गया।
घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर 18 अगस्त 2026 को थाना सिटी नारनौल में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिलबाग निवासी नांगतिहाड़ी, मोनू निवासी नसीबपुर तथा गौरा निवासी गांव जैलाफ को 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कैंपर वाहन एवं तीन लाठियां बरामद की गई थीं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इसी मामले में आगे की जांच के दौरान सीआईए नारनौल की टीम ने चौथे आरोपी गोपाल, निवासी गांव जिलो, सीकर, राजस्थान, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात में शामिल था तथा शिकायतकर्ता के साथ की गई मारपीट एवं लड़ाई-झगड़े में उसकी भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। सीआईए नारनौल की टीम ने आरोपी को जलमहल, नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।