Breaking News
Karnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदरादिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मानMahendragarh News: सतनाली के गांव ढाणी कुम्हारान में दिल दहला देने वाली वारदात, आंगन में लहूलुहान मिला 48 वर्षीय महिला का शवShardiya Navratri Vrat katha: शैलपुत्री व्रत कथा, जानें कौन हैं मां शैलपुत्री और क्या है उनका भगवान शिव से संबंधKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदरादिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मानMahendragarh News: सतनाली के गांव ढाणी कुम्हारान में दिल दहला देने वाली वारदात, आंगन में लहूलुहान मिला 48 वर्षीय महिला का शवShardiya Navratri Vrat katha: शैलपुत्री व्रत कथा, जानें कौन हैं मां शैलपुत्री और क्या है उनका भगवान शिव से संबंध

Narnaul: खुद को एक सफल उद्यमी बनाने के व्यावहारिक गुर सिखाए

ddharm narain
Narnaul: खुद को एक सफल उद्यमी बनाने के व्यावहारिक गुर सिखाए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: हरियाणा सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार प्रदेशभर में 21 अगस्त से 5 सितंबर तक मनाए जा रहे उद्यमिता पखवाड़े के तहत आज जिला रोजगार कार्यालय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में एक दिवसीय ‘रोजगार उद्यमिता जागरूकता कैम्प’ का आयोजन किया।
इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह ने युवाओं को उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए खुद को एक सफल उद्यमी बनाने के व्यावहारिक गुर सिखाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करते हुए युवाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कैम्प में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नसीबपुर से कुलदीप यादव ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले लघु अवधि के प्रशिक्षण कोर्सों के बारे में बताया और पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मिलने वाले ऋण की प्रक्रियाओं से अवगत कराया।
इस मौके पर युक्ती भारद्वाज ने वर्तमान दौर के उभरते व्यवसायों और भविष्य की कारोबारी संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को बिजनेस के चुनाव में आने वाली चुनौतियों का सामना करने तथा एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने की रणनीतियों के बारे में बारीकी से समझाया।
समारोह के समापन पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोजगार कार्यालय से सहायक सतीश कुमार व लिपिक मुकेश कुमार, तथा आईटीआई से राष्ट्रीय कैडेट कोर के मेजर बिरेन्द्र सिंह एवं वर्ग अनुदेशक नीरज सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।