Breaking News
Winter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीWinter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Narnaul NEET Students: जंतर-मंतर बवाल के बीच BJP का डैमेज कंट्रोल, नारनौल पहुंचे सांसद धर्मवीर सिंह ने नीट पास विद्यार्थियों को नवाजा

Narnaul NEET Students: जंतर-मंतर बवाल के बीच BJP का डैमेज कंट्रोल: नारनौल पहुंचे सांसद धर्मवीर सिंह ने नीट पास विद्यार्थियों को नवाजा

, नारनौल में सांसद धर्मवीर सिंह ने नीट परीक्षा और कड़े कानून पर दिया बयान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul NEET Students: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों का गुस्सा लगातार फूट रहा है। नई पीढ़ी यानी ‘जैन-जी’ (Gen-Z) के इस जनाक्रोश से मोदी सरकार की साख को नुकसान न पहुंचे और विपक्ष का नैरेटिव हावी न हो, इसके लिए भाजपा हाईकमान ने आनन-फानन में डैमेज कंट्रोल की बड़ी योजना तैयार की है।

रणनीति के तहत देशभर के सभी संसदीय क्षेत्रों में नीट परीक्षा पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है, ताकि सरकार की ओर से नकल और पेपर लीक के खिलाफ उठाए गए कड़े कदमों की सही जानकारी सीधे युवाओं तक पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन

हाईकमान का फरमान और नारनौल में आनन-फानन कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक, संसद सत्र के बीच ही पार्टी हाईकमान की आपात बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश भाजपा की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को शनिवार को ही कार्यक्रम आयोजित करने के सख्त निर्देश जारी किए गए।

इसी कड़ी में दिल्ली से सीधे नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने जिले के नीट पास छात्रों को अंगवस्त्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए सख्त एंटी-पेपर लीक कानून की बारीकियों से रूबरू कराया गया।

“कांग्रेस काल में बिकती थीं सीटें, अब हो रही त्वरित कार्रवाई”

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए सांसद धर्मवीर सिंह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “पिछले 10-12 वर्षों में देश के भीतर शिक्षा का स्तर तेजी से सुधरा है। कांग्रेस के शासनकाल में मेडिकल की सीटें पैसों के दम पर बिकती थीं और धांधली पर कोई सुनवाई नहीं होती थी।

अब नीट व्यवस्था से पारदर्शिता आई है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी या पेपर आउट की घटना होती है, तो सरकार तुरंत कार्रवाई करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि पेपर लीक करने वालों के खिलाफ 10 साल की सजा और भारी जुर्माने का कड़ा प्रावधान लागू किया गया है।”

“छात्रों को ढाल बना रहा विपक्ष, अराजकता बर्दाश्त नहीं”

सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए देश के निर्दोष छात्रों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर और संसद के आसपास जिस तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, उसमें अब असामाजिक तत्वों की भूमिका भी सामने आ रही है। सरकार संसद में हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन किसी को भी देश में अराजकता फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं को ठप करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।