Breaking News
Narnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में भरे गए 11 खाद्य पदार्थों के नमूनेElvish Yadav Dating Rumors: ‘हर किसी के साथ नाम जोड़ना बंद करो!’, अफेयर की खबरों पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में भरे गए 11 खाद्य पदार्थों के नमूनेElvish Yadav Dating Rumors: ‘हर किसी के साथ नाम जोड़ना बंद करो!’, अफेयर की खबरों पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Narnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थी

Narnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थी

आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंढाना (जिला महेंद्रगढ़) में प्रदूषण रहित दीपावली की पहल के तहत एक विशेष स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की ललित कला प्रवक्ता श्रीमती सीमा कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीनियर विंग के कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से “पर्यावरण को बचाना है, इको-फ्रेंडली दिवाली मनाना है”, “से नो टू क्रैकर्स” और “धुआं नहीं खुशबू फैलाओ, हर कोने पर दीप जलाओ” जैसे सुंदर व प्रेरणादायक संदेश देते हुए समाज को प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का स्पष्ट संदेश दिया।

विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी

स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • स्लोगन लेखन प्रतियोगिता-

    • प्रथम स्थान: विनीता (कक्षा 10, ढाणी बाठोठा)

    • द्वितीय स्थान: रचना (कक्षा 12 आर्ट, ढाणी बाठोठा)

    • तृतीय स्थान: निधि (कक्षा 10, ढाणी बाठोठा)

  • पेंटिंग प्रतियोगिता-

    • प्रथम स्थान: लक्ष्या (कक्षा 8, धोलेडा)

    • द्वितीय स्थान: अक्षरा (कक्षा 10, मंढाना)

    • संयुक्त तृतीय स्थान: शिक्षा (कक्षा 8, कांवी) और दीक्षा (कक्षा 8, नांगल पीपा)

इस अवसर पर विद्यालय में जूनियर विंग के कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों के लिए “एक दीपक विद्यालय के नाम” कार्यक्रम के तहत “दीप सजाओ, विद्यालय में दीप जलाओ” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने मिट्टी के दीपों को बेहद सुंदर और आकर्षक तरीके से सजाया। इस प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे-

  • कक्षा छठी- मीनाक्षी (नांगल चौधरी) प्रथम, अंशु (नांगल कालिया) द्वितीय, तथा निशांत (मंढाना) व आदित्य (नांगल दर्गू) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

  • कक्षा सातवीं- इशिका (ढाणी ठाकरान) प्रथम, गुंजन (नंगली) द्वितीय, तथा दिया (कारोता) और डिंपल (कांवी) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री लीलू राम यादव ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों को दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए पटाखों से दूरी बनानी चाहिए और दीपोत्सव का यह पर्व पूरी सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

इस अवसर पर नीलम रानी, सीमा कुमारी, डॉ. पूनम, डॉ. ज्योति सैनी, निशा यादव, मनीषा, राजपाल चंदेला, अशोक बडेसरा, नितेश कुमार, सतवीर शर्मा, सुषमा शर्मा, डॉ. कुसुम लता, मुकेश कुमारी, संजु, आशा यादव, आशा देवी, रेखा कुमारी, बजरंग लाल, इंद्रपाल, मुकेश कुमार, गुलाब सिंह, करतार वर्मा, मधु यादव, सुनील, गोयनका बबीता और प्रशिक्षु परमजीत सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।