Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान जारी, 27 नवंबर को मनेगा विशेष दिवसNarnaul News: नारनौल के राजकीय पीजी कॉलेज में 27 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा कैंप, अनेक विभागों द्वारा लगाए जाएंगे स्टॉलपंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, इंजन से पांचवें कोच तक पहुंचीं लपटें; यात्रियों में मची अफरा-तफरीNarnaul News: जिलाधीश ने महेंद्रगढ़ में 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश पारित किएपटना में पुलिस एनकाउंटर में तीन की मौत, अस्पताल में पांच घंटे हंगामा; मीसा भारती ने उठाए सवालNarnaul News: महेंद्रगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान जारी, 27 नवंबर को मनेगा विशेष दिवसNarnaul News: नारनौल के राजकीय पीजी कॉलेज में 27 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा कैंप, अनेक विभागों द्वारा लगाए जाएंगे स्टॉलपंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, इंजन से पांचवें कोच तक पहुंचीं लपटें; यात्रियों में मची अफरा-तफरीNarnaul News: जिलाधीश ने महेंद्रगढ़ में 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश पारित किएपटना में पुलिस एनकाउंटर में तीन की मौत, अस्पताल में पांच घंटे हंगामा; मीसा भारती ने उठाए सवाल

Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान जारी, 27 नवंबर को मनेगा विशेष दिवस

Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान जारी, 27 नवंबर को मनेगा विशेष दिवस

महेंद्रगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान जारी, 27 नवंबर को मनेगा विशेष दिवस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार व उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बाल विवाह निषेध अधिकारी सरीता शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 से 21 दिसंबर 2026 तक 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 27 नवंबर को बाल विवाह, बाल श्रम एवं जबरन विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में विशेष रूप से मनाया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है। इसके लिए गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला बाल विवाह निषेध एवं संरक्षण अधिकारी सरीता शर्मा ने आमजन, अभिभावकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं। किसी भी गांव या क्षेत्र में बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

 

यह भी देखें – नारनौल के राजकीय पीजी कॉलेज में 27 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा कैंप, अनेक विभागों द्वारा लगाए जाएंगे स्टॉल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।