Breaking News
Narnaul News: जिलाधीश ने महेंद्रगढ़ में 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश पारित किएपटना में पुलिस एनकाउंटर में तीन की मौत, अस्पताल में पांच घंटे हंगामा; मीसा भारती ने उठाए सवालBollywood News: ‘भारतीय सिनेमा में ऐसा कभी नहीं देखा’, मुनव्वर फारूकी ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देख दिया रिएक्शनधनतेरस पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, स्वास्थ्य को लेकर कही ये बातKurukshetra News: कुरुक्षेत्र डीसी का बड़ा एक्शन, कंवारखेड़ी की महिला सरपंच निलंबित; पंचायत फंड में हेराफेरी का आरोपNarnaul News: जिलाधीश ने महेंद्रगढ़ में 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश पारित किएपटना में पुलिस एनकाउंटर में तीन की मौत, अस्पताल में पांच घंटे हंगामा; मीसा भारती ने उठाए सवालBollywood News: ‘भारतीय सिनेमा में ऐसा कभी नहीं देखा’, मुनव्वर फारूकी ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देख दिया रिएक्शनधनतेरस पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, स्वास्थ्य को लेकर कही ये बातKurukshetra News: कुरुक्षेत्र डीसी का बड़ा एक्शन, कंवारखेड़ी की महिला सरपंच निलंबित; पंचायत फंड में हेराफेरी का आरोप

Narnaul News: जिलाधीश ने महेंद्रगढ़ में 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश पारित किए

Narnaul News: जिलाधीश ने महेंद्रगढ़ में 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश पारित किए

जिलाधीश ने महेंद्रगढ़ में 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश पारित किए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक को देखते हुए महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन ने 5 से 20 नवंबर तक जिले में सख्त रोक लगा दी है। जिलाधीश अनुपमा अंजली ने यह आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) अधिनियम की धारा 12 के तहत, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचकुला के निर्देशों पर जारी किया है।

आदेश में बताया गया है कि 2018 से 2025 तक के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि हर साल नवंबर की शुरुआत से बीच तक दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है। कुछ दिन तो हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी तक पहुंच जाती है। इसे रोकने के लिए पहले से ही धूल और धुआं कम करना जरूरी है।

विज्ञापन

किन कामों पर रोक

जिले में धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ और बाहर होने वाले निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। यह रोक सड़क, हाईवे, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, बिजली की लाइन, पाइपलाइन और दूरसंचार से जुड़े सरकारी कामों पर भी लागू होगी।

किन्हें छूट मिली

रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डे, अंतर-राज्यीय बस अड्डे, अस्पताल, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था, देश की सुरक्षा व रक्षा से जुड़े काम तथा राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर रोक नहीं होगी। लेकिन इन्हें भी धूल रोकने के नियमों और निर्माण व तोड़फोड़ के मलबे के निपटान के नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा।

कौन रखेगा नजर

आदेश लागू कराने के लिए एसडीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और अन्य विभाग रोज निरीक्षण करेंगे।

निर्माण और तोड़फोड़ पर नजर रखने की जिम्मेदारी जिला नगर आयुक्त, डीटीपी (प्रवर्तन), प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और निर्माण कराने वाली अन्य एजेंसियों की होगी।

सड़क, पाइपलाइन जैसी परियोजनाओं के लिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), डीएचबीवीएन, एचवीपीएनएल और एमसीएस सहित अन्य एजेंसियों के कार्यकारी अभियंता जिम्मेदार होंगे। मौके पर जांच का काम सभी एसडीएम के साथ प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, जेडी (एमएसएमई), जीएमडीआईसी और उप एवं सहायक श्रम आयुक्त करेंगे।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ सीएक्यूएम अधिनियम की धारा 14 और अन्य कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें – अटेली थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।