Breaking News
Panipat News: समालखा में दहला देने वाली वारदात, 10 लाख की रंगदारी के लिए कपड़ा व्यापारी को दुकान से घसीटकर पीटाAmbala News: गन्ने के रेट में 15 रुपये की बढ़ोतरी पर भड़के हरियाणा के किसान, नारायणगढ़ में सीएम नायब सैनी का पुतला फूंकाउत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामदPanipat News: समालखा में दहला देने वाली वारदात, 10 लाख की रंगदारी के लिए कपड़ा व्यापारी को दुकान से घसीटकर पीटाAmbala News: गन्ने के रेट में 15 रुपये की बढ़ोतरी पर भड़के हरियाणा के किसान, नारायणगढ़ में सीएम नायब सैनी का पुतला फूंकाउत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामद

Narnaul News: नारनौल में 55वीं प्रभात फेरी का भव्य आयोजन: ‘राधे-राधे’ के संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर

Narnaul News: नारनौल में 55वीं प्रभात फेरी का भव्य आयोजन: 'राधे-राधे' के संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर

पुष्पवर्षा और ढोल-मंजीरों की थाप पर निकली प्रभात फेरी, नारनौल की गलियों में गूंजे जयकारे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोए नारनौल शहर रविवार सुबह पूरी तरह राधारानी के रंग में रंगा नजर आया। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) की ओर से आयोजित 55वीं प्रभात फेरी में उमड़े अपार जनसैलाब ने समूचे इलाके को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। तड़के से ही भक्ति गीतों और संकीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से शहर की गलियां गुंजायमान हो उठीं।

पावन ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ मुख्य यजमान सुशील आहूजा एवं ज्योति आहूजा के परिजनों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पावन ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। इसके तुरंत बाद श्रद्धालुओं का जत्था ढोल, मृदंग और मंजीरों की थाप पर ‘राधे-राधे’ का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ा। ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन के पास से शुरू हुई यह प्रभात फेरी पुल बाजार, शिवाजी नगर और शनि मंदिर मार्ग से गुजरते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंची।

जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, भजनों पर थिरके श्रद्धालु

प्रभात फेरी के मार्ग में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान युगल सरकार और ठाकुर जी का नयनाभिराम श्रृंगार हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक भजनों और भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की, जिससे पूरा माहौल अलौकिक हो गया।

मार्ग में कई स्थानों पर ठाकुर जी की महाआरती उतारी गई। यात्रा के समापन पर सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रभात फेरी निरंतर निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।