Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांग

Narnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाए

Narnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाए
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul:

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नारनौल द्वारा शहरवासियों को सुचारू एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जमालपुर मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य पेयजल पाइपलाइन (मैन लाइन) से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाए गए। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता नरेश चंदेला, अभिषेक तंवर, बीआरसी इंद्रजीत तथा फिटर महिपाल सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
दो दिन का समय देने के बाद भी नहीं हटाए गए कनेक्शन
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा पुलिस प्रशासन के साथ जमालपुर मोहल्ले में मुख्य पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन हटवाने पहुंचे थे। उस दौरान मोहल्लावासियों ने स्वयं अपने अवैध कनेक्शन हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा था और आश्वासन दिया था कि वे निर्धारित समय में इन्हें हटा लेंगे। हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बाद भी कनेक्शन नहीं हटाए गए। इसके बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए आज यह कार्रवाई की।
अवैध कनेक्शनों के कारण पेयजल आपूर्ति हो रही थी प्रभावित
पिछले कुछ दिनों से पुरानी कचहरी और मेहता चौक स्थित बूस्टरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने के कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। विभाग को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में मुख्य पेयजल लाइन पर अवैध कनेक्शन होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित होने की समस्या सामने आई। इसे देखते हुए विभाग ने अवैध कनेक्शन हटाने के लिए अभियान शुरू किया है, ताकि मुख्य पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके।
शहर में जहां भी अवैध कनेक्शन मिले, होगी कार्रवाई: नरेश चंदेला
 कनिष्ठ अभियंता नरेश चंदेला ने कहा कि जमालपुर मोहल्ले में की गई कार्रवाई महज शुरुआत है। शहर में जहां भी मुख्य पेयजल पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लिए गए हैं अथवा नियमों के विरुद्ध एक से अधिक कनेक्शन पाए जाते हैं, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग इस अभियान को लगातार जारी रखेगा और पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध कनेक्शनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त एवं सुचारू पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए पेयजल वितरण व्यवस्था को बाधित करने वाले अवैध कनेक्शनों को हटाना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने पेयजल कनेक्शन नियमानुसार रखें और मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेने से बचें। विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया कि शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा प्रत्येक क्षेत्र तक पानी की समान रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।