Breaking News
Nangal Chaudhary City News: त्योहारी सीजन में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को किया जागरूकदिल्ली की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा 30 फीट के कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता से जुड़ा संदेशAmbala railway station: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लावारिस कट्टों में मिली 60 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंपNarnaul News: डीएलएसए की ओर से विद्यार्थियों को सिखाये ‘गुड टच-बैड टच’ के नियम, पोक्सो एक्ट पर दी जानकारीHaryana Ring Road Projects: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ रुपये से बनेंगे नए बाईपास और आउटर रिंग रोडNangal Chaudhary City News: त्योहारी सीजन में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को किया जागरूकदिल्ली की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा 30 फीट के कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता से जुड़ा संदेशAmbala railway station: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लावारिस कट्टों में मिली 60 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंपNarnaul News: डीएलएसए की ओर से विद्यार्थियों को सिखाये ‘गुड टच-बैड टच’ के नियम, पोक्सो एक्ट पर दी जानकारीHaryana Ring Road Projects: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ रुपये से बनेंगे नए बाईपास और आउटर रिंग रोड

Narnaul Weather update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के बाद तापमान में 5.3 डिग्री की भारी गिरावट

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul Weather update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के बाद तापमान में 5.3 डिग्री की भारी गिरावट

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के बाद तापमान में 5.3 डिग्री की भारी गिरावट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Weather update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के बाद मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। राज्य में हुई झमाझम बारिश के चलते 15 अक्टूबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया है, जिससे अक्टूबर के महीने में ही ठंडक का अहसास होने लगा है। बीती रात नारनौल समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेशभर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रेवाड़ी जिले के बावल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

विज्ञापन

पलवल: 31.4 डिग्री सेल्सियस

फरीदाबाद: 31.0 डिग्री सेल्सियस

नूंह: 30.9 डिग्री सेल्सियस

गुरुग्राम: 28.8 डिग्री सेल्सियस

नारनौल: 27.4 डिग्री सेल्सियस

महेंद्रगढ़: 28.2 डिग्री सेल्सियस

अन्य जिलों की बात करें तो चंडीगढ़ में 29.2 डिग्री, अंबाला में 26.3 डिग्री, हिसार में 25.8 डिग्री, करनाल में 23.5 डिग्री, रोहतक में 26.1 डिग्री, भिवानी में 26.5 डिग्री, सिरसा में 26.8 डिग्री, जींद में 29.1 डिग्री, फतेहाबाद में 26.4 डिग्री और कैथल में 28.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बारिश और जलभराव के कारण कई जगहों पर लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

 

यह भी देखें –  नारनौल की बजाय कुंड में बस का रात्रि ठहराव करना रोडवेज कर्मचारियों को पड़ा भारी, जीएम ने ड्राइवर-कंडक्टर को किया सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।