नारनौल पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के सेवा अवधि 2 महीने की बढ़ी, आज तक नहीं आई अप्रूवल
पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के सेवा अवधि 2 महीने की बढ़ी, आज तक नहीं आई अप्रूवल
जगमार्ग न्यूज। नारनौल : आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेक्निकल कर्मचारियों के सेवा अवधि 2 महीने के लिए बढ़ाई गई थी, जिसका आज तक अप्रूवल नहीं आई । इस बात को लेकर कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने आंदोलन छोड़ने की धमकी दी है।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग मंडल की मंगलवार बैठक हुई। इसमें काफी समय से कर्मचारियों की लंबित चली आ रही मांगो को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने प्रांतीय प्रधान नरेन्द्र धीमान से विचार विमर्श करके फैसला लिया कि अगर 4 अगस्त तक बातचीत का समय देकर समस्याओ का समाधान नही किया गया, तो सगठन को मजबूर होकर 5 अगस्त को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का घेराव करेगा। जिसकी पूर्ण रूप से जवाबदारी कार्यकारी अभियंता की होगी।
ब्रांच प्रधान सुरेंदर फ़ौजी ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित चली आ रही मांगों के लिए संगठन ने कार्यकारी अभियंता अमित जैन के लिखित बुलावे पर 18 जून को संगठन ने मीटिंग ली थी। और कार्यकारी अभियंता ने सभी मांगो को 10 से 15 दिन में पूरा करने का संगठन को आश्वासन दिया था। लेकिन बड़े दुख की बात है कि आज एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इससे यह जाहिर होता है कि कार्यकारी अभियंता कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना ही नहीं चाहते है, जबकि जब से कार्यकारी अभियंता को आये एक साल का समय हो गया है। वे संगठन मौखिक और लिखित रूप से कई बार मीटिंग ले चुके है। लेकिन धरातल पर कोई काम नही हुआ है सिर्फ आश्वासन के अलावा संगठन कुछ नहीं मिला। यहां तक् कि 14 जुलाई को एचकेआरएन के कर्मचारियों के सेवा अवधि 2 महीने की बढी थी, जिसका आज तक अप्रूवल के लिए एचकेआरएन को नही भेजी है।
जिससे इन साथियो का वेतन लेट आएगा। उन्होंने कहा कि हमारा एक कर्मचारी भगवान को प्यारा हो गया था। सरकार की पालिसी के तहह उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाती है। जिसका केस मुख्यमंत्री से पास होकर उसके बेटे की ज्वाइनिंग एक सप्ताह से आ रखी है लेकिन ओटीपी ना देने की वजह से उस बच्चे का डाटा एचकेआरएन पर नही चढ़ पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यालय का ऐसा माहौल बना रखा है कि यह कार्यालय सिर्फ ठेकेदारों के काम करने के लिए ही बना हो।
कर्मचारी वर्ग का कोई काम नही होता है और ना काम करने मैन कोई रुचि लेता है। जबकि सरकार के पदो को ताक पर रख कर यहां डिवीज़न ऑफिस में एक डिप्टी के पोस्ट पर एक असिस्टेंट से काम करा रहा है। बैठक में रखते हुए देवेंद्र सोनी,जगदीप डूलाना,सनी,रामबीर खुड़ाना, सुनहे, अमित,मनोज,दीपक आदि। इस मोके पर जिला चेयरमैन विनोद कुमार जिला मुख्य सलाहकार सुरेश पाली, ब्रांच चेयरमैन रमेश बेरी, सचिव कुलदीप,उप प्रधान सुनील पाली मुख्य सगठन कर्ता करण सिंह, केशियर यशपाल मौजूद है।
