August 1, 2026

Panipat News: पानीपत में सौतेली मां की घिनौनी करतूत, सगे बेटे से करवाया 12 साल की बेटी का दुष्कर्म

0
Panipat News: पानीपत में सौतेली मां की घिनौनी करतूत, सगे बेटे से करवाया 12 साल की बेटी का दुष्कर्म

12 साल की बच्ची से हैवानियत की हदें पार, पानीपत में सौतेली मां और भाई पर गिरी गाज

Panipat News: हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर आई है। घर में बच्चों को मां का साया और सही परवरिश देने के लिए जिस महिला से पिता ने दूसरी शादी की थी, उसी ने अपने 18 वर्षीय सगे बेटे के साथ मिलकर 12 साल की मासूम बच्ची की जिंदगी नर्क बना दी। जिस सौतेले भाई की कलाई पर मासूम हर साल राखी बांधती आ रही थी, उसी ने अपनी मां की शह पर पिछले 6 महीनों से बच्ची के साथ लगातार दुष्कर्म किया। घटना की भनक लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पहली पत्नी से तलाक के बाद की थी कोर्ट मैरिज, मजबूरी का उठाया फायदा

पीड़ित पिता पे पेशे से ड्राइवर हैं और अक्सर लंबे टूर पर बाहर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2006-07 में उनकी पहली शादी हुई थी, जिनसे तीन बच्चे (दो बेटे और एक 12 साल की बेटी) हैं। 10 साल पहले पहली पत्नी से तलाक होने के बाद बच्चों की देखरेख के लिए उन्होंने 2019 में पड़ोस में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से कोर्ट मैरिज की थी। महिला अपने साथ पहली शादी से हुआ 14 साल का बेटा (राजू) भी लाई थी। बाद में इस दंपति की एक 6 साल की बेटी भी हुई। पिता के मुताबिक, उन्होंने राजू को हमेशा अपने सगे बच्चों की तरह ही पाला-पोसा था।

कमरे में बंद कर करवाती थी घिनौना काम, 6 महीने से जारी थी प्रताड़ना

वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब पिता हाल ही में अपने टूर से वापस घर लौटे। पिता को देखते ही 12 साल की बच्ची फूट-फूटकर रो पड़ी और सौतेली मां और भाई का काला सच सामने ला दिया। मासूम ने बताया कि सौतेली मां उसे स्कूल जाने से रोकती थी, घर का सारा काम करवाती और बात-बात पर डंडों से पीटती थी। हद तो तब हो गई जब महिला अपनी ही सौतेली बेटी को कपड़े उतरवाकर सगे बेटे राजू के साथ कमरे में बंद कर देती थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। यह खौफनाक सिलसिला जनवरी महीने से लगातार चल रहा था।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, फरार मां-बेटे की तलाश में जुटी पानीपत पुलिस

बच्ची की आपबीती सुनते ही बदहवास पिता तुरंत तहसील कैंप थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी सौतेली मां और उसके 18 वर्षीय बेटे राजू के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर की खबर मिलते ही आरोपी महिला अपने बेटे और 6 साल की बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गई। थाना पुलिस की टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है, साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में 2 अगस्त से बदलेगा मौसम, HAU हिसार ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed