China Foot Juice Controversy: चीन के इवेंट में नंगे पैरों वाला नींबू पानी बिकने पर भड़का इंटरनेट, जानें पूरा मामला
चीन के इवेंट में नंगे पैरों वाला नींबू पानी बिकने पर भड़का इंटरनेट, जानें पूरा मामला
China Foot Juice Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला छाया हुआ है। दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ शहर में आयोजित ‘फायरफ्लाई कॉमिक कन्वेंशन’ के दौरान कुछ महिला कॉस्प्लेयर्स ने मार्केटिंग की सारी हदें पार कर दीं। इवेंट में इन लड़कियों ने अपने नंगे पैरों को कटे हुए नींबू और पानी से भरे एक बड़े टब में डुबो रखा था और उसी टब से निकालकर नींबू पानी को ‘फुट जूस’ यानी ‘पैरों का रस’ नाम देकर बेचा जा रहा था।
670 रुपये का एक कप, खरीदने के लिए लगीं लंबी कतारें
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस विवादित नींबू पानी के एक कप की कीमत 50 युआन यानी करीब 670 भारतीय रुपये तय की गई थी। हैरत की बात यह रही कि इस घिनौने और अजीबोगरीब विचार के बावजूद स्टॉल पर इसे खरीदने वालों का तांता लग गया। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग स्टॉल के पास बैठकर और लेटकर सीधे पैरों से टपकती बूंदों को पीने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, स्टॉल के पास एक डिस्क्लेमर बोर्ड भी लगाया गया था, जिस पर लिखा था कि ‘यह केवल मनोरंजन के उद्देश्य से है।’
इंटरनेट पर फूटा गुस्सा, आयोजकों ने की सख्त कार्रवाई
जैसे ही इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुए, वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद घिनौना करार देते हुए हाइजीन और हेल्थ सेफ्टी नियमों की धज्जियां उड़ाने पर कड़े सवाल खड़े किए। चौतरफा आलोचना और बढ़ता हंगामा देख इवेंट के आयोजकों को तुरंत हरकत में आना पड़ा। आयोजकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हरकत में शामिल सभी कॉस्प्लेयर्स और स्टॉल संचालकों को इवेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें– Airplane Luggage Rules: सफर के दौरान भूलकर भी चेक-इन बैग में न रखें पावर बैंक, जान लें एविएशन गाइडलाइंस
