July 16, 2026

Rajasthan IPS Transfers: राजस्थान सरकार ने 18 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए

0
Rajasthan IPS Transfers: राजस्थान सरकार ने 18 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए

18 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले

Rajasthan IPS Transfers: राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें महानिदेशक (डीजी) रैंक के दो अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया। इसके तहत जोधपुर में नया पुलिस आयुक्त और अजमेर व भरतपुर में नए महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किए गए, साथ ही चार जिलों में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए। आदेश के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण व यातायात) अनिल पालीवाल को महानिदेशक व कमांडेंट जनरल (गृह रक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया। इस पद पर काम कर रहीं मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक (यातायात) के पद पर लगाया गया है।

जोधपुर के पुलिस आयुक्त शरत कविराज को महानिरीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया, जबकि विशेष शाखा (एसएसबी) के महानिरीक्षक अंशुमन भोमिया जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त होंगे। महानिरीक्षक (आयोजना) डॉ. रवि को पुलिस महानिरीक्षक— अजमेर रेंज नियुक्त किया गया। उन्होंने राजेंद्र सिंह की जगह ली है जिन्हें पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक (सतर्कता) के पद पर भेजा गया। भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई का तबादला महानिरीक्षक (आयोजना) के पद पर किया गया जबकि महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया। सरकार ने इस फेरबदल के तहत जोधपुर ग्रामीण, हनुमानगढ़, बालोतरा और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक के तबादले भी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed