July 17, 2026

Kaithal Crime: कैथल में पंचायत के समझौते के बाद भी रात को हुआ कत्ल, 70 वर्षीय निर्मल कौर की गई जान

0
Kaithal Crime: कैथल में पंचायत के समझौते के बाद भी रात को हुआ कत्ल, 70 वर्षीय निर्मल कौर की गई जान

कैथल में पंचायत के समझौते के बाद भी रात को हुआ कत्ल

Kaithal Crime: हरियाणा के कैथल जिले के मंडवाल गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज इस शक में एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया गया कि उन्होंने पड़ोसी के अवैध काले धंधे की पोल पुलिस के सामने खोल दी है। इस अंधाधुंध पथराव और हमले में घर के आंगन में मौजूद 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला निर्मल कौर की दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद से ही पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी है।

‘टोटके’ और ‘भुक्की’ के शक में बढ़ा विवाद, पंचायत की बात भी नहीं मानी

पीड़ित परिवार के सदस्य और पेशे से ट्रक ड्राइवर शमशेर उर्फ शेरू ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला संदीप उर्फ काली पिछले कुछ समय से उनसे खुन्नस पाले हुए था। दो दिन पहले संदीप उनके घर के बाहर आया और सरेआम गाली-गलौज करने लगा।

उसका आरोप था कि शमशेर के परिवार ने उसके घर पर कोई टोटका (जादू-टोना) करवाया है और साथ ही उसकी गाड़ियों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (भुक्की) होने की गुप्त सूचना पुलिस को दी है। हालांकि, ग्रामीणों के दखल के बाद इस मामले को लेकर गांव में ही पंचायत बुढ़ी और दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई, लेकिन आरोपी संदीप के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।

रात के अंधेरे में छत के रास्ते दाखिल हुए हमलावर, बरसाईं ईंटें

पंचायत के फैसले को ठेंगा दिखाते हुए आरोपी संदीप उसी रात अपने कई अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आया। बदमाश शमशेर के घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और आंगन में सो रहे परिवार पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। शमशेर के मुताबिक, संदीप ने एक भारी ईंट सीधे उनकी वृद्ध मां निर्मल कौर की तरफ फेंकी, जो उनकी छाती पर जा लगी।

ईंट लगते ही बुजुर्ग महिला अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद हमलावरों ने शमशेर, उनकी पत्नी और घर के बाकी सदस्यों को भी निशाना बनाया। लहूलुहान हालत में परिजन निर्मल कौर को तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या और घर में जबरन घुसने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

यह भी पढ़ें–साहा-अंबाला मार्ग पर डिवाइडर कूदकर ट्रक से टकराई बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed