July 18, 2026

Kaithal Spa Center Raid: कैथल स्पा सेंटर रेड, केबिन में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती, 6 महिलाएं हिरासत में

0
Kaithal Spa Center Raid: कैथल स्पा सेंटर रेड, केबिन में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती, 6 महिलाएं हिरासत में

स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर दर्ज होगा केस, 6 युवतियां पकड़ीं

Kaithal Spa Center Raid: कैथल में मसाज और थेरेपी के नाम पर चल रहे अनैतिक धंधों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अंबाला रोड पर स्थित ‘हेल्दी बॉडी हेल्दी स्पा सेंटर’ में चल रहे देह व्यापार के खेल को पुलिस की एक विशेष टीम ने बेनकाब कर दिया।

डीएसपी वीरभान के नेतृत्व में गठित रेडिंग पार्टी ने जब अचानक स्पा सेंटर के भीतर दस्तक दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने मौके से 6 लड़कियों और महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे सिविल लाइन थाने में लाकर गहन पूछताछ की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई की सबसे स्याह और हैरान करने वाली तस्वीर तब सामने आई, जब पुलिस ने देखा कि पकड़ी गई महिलाओं में से एक अपने साथ एक छोटे और मासूम बच्चे को भी लिए हुए थी। वहीं, स्पा सेंटर के भीतर बनाए गए खुफिया केबिनों की तलाशी के दौरान एक युवती और एक युवक बेहद आपत्तिजनक और संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए।

पुलिस को देखते ही सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद स्टाफ भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाली टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को दबोच लिया।

पांच केबिनों में सजे थे बिस्तर, संचालक मोंटी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी

मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी (SHO) रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस विभाग को पिछले कुछ समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि अंबाला रोड के इस स्पा सेंटर में थेरेपी की आड़ में बाहर से लड़कियां और महिलाएं बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।

स्पा सेंटर के भीतर का ढांचा किसी अस्पताल या थेरेपी सेंटर जैसा नहीं, बल्कि अनैतिक गतिविधियों के अनुकूल तैयार किया गया था। जांच के दौरान अंदर 5 अलग-अलग केबिन मिले, जिनमें बकायदा बेड (बिस्तर) लगाए गए थे। इसके अलावा मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्रियां और कंडोम के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जो यहां चल रहे अवैध कारोबार की तस्दीक करते हैं।

थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोंटी नाम का एक युवक इस पूरे रैकेट का मुख्य कर्ताधर्ता है, जो मोटी कमाई के लालच में बाहर से युवतियों को यहां बुलाता था और ग्राहकों से सौदा तय करता था। पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालक और मुख्य आरोपी मोंटी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ के बाद इस धंधे से जुड़े अन्य चेहरों के नाम भी सामने आने की उम्मीद है। एसएचओ रमेश चंद्र ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में स्पा या किसी भी अन्य व्यवसाय की आड़ में कानून विरोधी काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसे संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस का चाबुक और तेजी से चलेगा।

यह भी पढ़ें– PM Modi Haryana visit: हरियाणा को ₹14,700 करोड़ का तोहफा, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे देश को सौंपेंगे प्रधानमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed