July 31, 2026

Nangal Chaudhary News: बीएलओ को दी गई विशेष ट्रेनिंग, 31 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची सुधार का काम

0
Nangal Chaudhary News: बीएलओ को दी गई विशेष ट्रेनिंग, 31 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची सुधार का काम

बीएलओ को दी गई विशेष ट्रेनिंग, 31 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची सुधार का काम

Nangal Chaudhary News: आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को 71-नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित इस ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी उदय सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलने वाले दावों, आपत्तियों तथा नोटिस वितरण की तकनीकी और कानूनी प्रक्रियाओं से अच्छी तरह अवगत कराना रहा, ताकि जमीनी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो।

31 जुलाई से 30 अगस्त तक का समय सीमा निर्धारित

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर रामौतार ने बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य की हर एक बारीकी के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के तय शेड्यूल के मुताबिक, 31 जुलाई से 30 अगस्त तक पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

इसके साथ ही मतदाताओं को नोटिस बांटने, उनका सत्यापन करने और प्राप्त दावों व आपत्तियों की सुनवाई कर उनका निस्तारण करने के लिए 31 जुलाई से 28 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

घर-घर पहुंचकर सत्यापन करेंगे बीएलओ

मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण में मौजूद सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के इस बेहद संवेदनशील कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बीएलओ अपने-अपने संबंधित पोलिंग बूथों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं को नोटिस वितरित करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस वितरण के बाद जो भी दावे और आपत्तियां प्राप्त होंगी, उनकी सुनवाई पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। इस मौके पर चुनाव कानूनगो पवन कुमार सहित क्षेत्र के तमाम बीएलओ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– Manohar Lal Meeting Shruti Choudhry: चंडीगढ़ में क्यों मिले मनोहर लाल और श्रुति चौधरी? जानिए तोशाम कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed