Viral desi jugaad: चार कुत्तों ने मिलकर खींची बच्चे की गाड़ी, ‘देसी जुगाड़’ का यह वीडियो देख रह जाएंगे दंग
जब चार कुत्तों को सारथी बनाकर निकला नन्हा बच्चा
Viral desi jugaad: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन भारत के ग्रामीण इलाकों से जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी अपना सिर पकड़ लें। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है, जिसमें बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी की तर्ज पर एक ‘कुत्ता गाड़ी’ सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चार वफादार कुत्तों को एक छोटी लकड़ी की रेहड़ी से बांधा गया है, और वे सब मिलकर एक बच्चे को सैर करा रहे हैं।
चेहरे पर नवाबी ठाठ, कुत्तों की समझदारी ने जीता सबका दिल
इस वीडियो का सबसे खूबसूरत हिस्सा उस बच्चे के चेहरे के हाव-भाव हैं। गाड़ी पर बैठा बच्चा किसी राजा-महाराजा की तरह बेफिक्र होकर मुस्कुरा रहा है, मानो वह दुनिया की सबसे महंगी लग्जरी कार में घूम रहा हो।
दूसरी तरफ, चारों कुत्ते भी बिना किसी आपाधापी या भटके, पूरी समझदारी के साथ एक कतार में गाड़ी को आगे खींच रहे हैं। राह चलते लोग भी इस नजारे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कई लोगों ने तो अपनी गाड़ियां रोककर इस पल को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।
‘घोड़ा गाड़ी अब पुरानी बात हुई’; कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने लिए मजे
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर fitdharmendra नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसके बाद से इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही कमेंट्स की बाढ़ ला दी है।
एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “भाई, ये तो बिल्कुल 4-हॉर्सपावर नहीं बल्कि 4-डॉगपावर वाली गाड़ी है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बचपन की याद दिला दी, जब हम भी ऐसे ही छोटे-मोटे जुगाड़ बनाकर खेला करते थे।” लोग जानवरों और बच्चे की इस कमाल की ट्यूनिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें– Viral Funny Trending Video: घोड़े की पीठ पर ठाठ से बैठा दिखा कुत्ता, नजारा देख घूम गया राहगीरों का सिर
