Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Nilokheri News: 818वें बादली बलिदान दिवस को लेकर नीलोखेड़ी में जनसंपर्क तेज, 2 अगस्त को छिछड़ाना मंडी में जुटेगा समाज

Nilokheri News: 818वें बादली बलिदान दिवस को लेकर नीलोखेड़ी में जनसंपर्क तेज, 2 अगस्त को छिछड़ाना मंडी में जुटेगा समाज

818वें बादली बलिदान दिवस को लेकर नीलोखेड़ी में जनसंपर्क तेज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: महाबीर मैहला, नीलोखेड़ी

Nilokheri News: अहर कुराना-छिछड़ाना की ऐतिहासिक धरा पर आगामी 2 अगस्त को आयोजित होने वाले 818वें बादली बलिदान दिवस समारोह को यादगार और भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र जनसंपर्क टीम ने नीलोखेड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तूफानी दौरा कर जनसंपर्क अभियान को और गति दे दी है।

टीम के सदस्यों ने गांव डाबरथला, सिद्धपुर, ब्राह्मण माजरा और नीलोखेड़ी समेत कई प्रमुख गांवों का दौरा किया। इस दौरान गांव-गांव जाकर मौजूदा व पूर्व सरपंचों, चेयरमैनों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की गई और उन्हें समारोह में पहुंचने का न्योता दिया गया। जनसंपर्क टीम में चौधरी रामपाल पलवल, चौधरी गुरुचरण जागलान (साम्भली, कुरुक्षेत्र), चौधरी धर्मवीर खेड़ी रामनगर, फौजी कृष्ण मैहला, चौधरी कृष्ण सरपंच (गीतापुर) और सौरव मथाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

“पूर्वजों के स्वाभिमान की गाथा है बादली बलिदान दिवस”

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौधरी रामपाल पलवल ने कहा कि बादली बलिदान दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह हमारे वीर पूर्वजों के अदम्य साहस, अनूठे बलिदान और स्वाभिमान की वह अमर गाथा है जो सदियों से हमारी पहचान रही है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को अपने बच्चों और युवाओं के साथ इस समारोह में शामिल होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिल सके।

वहीं, चौधरी गुरुचरण जागलान (साम्भली) ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता में ही निहित होती है। जब पूरा समाज एक मंच पर इकट्ठा होता है, तो हमारी सामाजिक साख और पहचान मजबूत होती है। यह बलिदान दिवस समाज को एक सूत्र में पिरोने का बड़ा जरिया है, इसलिए हर गांव से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

युवाओं से विशेष भागीदारी की अपील, ग्रामीणों ने दिया पूरा समर्थन

अपने विचार रखते हुए चौधरी धर्मवीर खेड़ी रामनगर और फौजी कृष्ण मैहला ने कहा कि जिन पूर्वजों ने समाज के सम्मान की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है जब हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से इस आयोजन की कमान संभालने और अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचे प्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। डाबरथला, सिद्धपुर और नीलोखेड़ी के गणमान्य नागरिकों व ग्राम प्रमुखों ने भरोसा दिलाया कि 2 अगस्त को छिछड़ाना मंडी में आयोजित होने वाले इस 818वें बादली बलिदान दिवस समारोह में वे अपने-अपने गांवों से भारी काफिले के साथ पहुंचेंगे और समाज के इस गौरवमयी इतिहास को नमन करेंगे।

यह भी पढ़ें– ‘पेपर लीक पर जवाब देने के बजाय तानाशाही कर रही सरकार’, राहुल के समर्थन में उतरा विपक्ष

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।