Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh News: नूंह में भारी तबाही: जोरासी वेयरहाउस में आग ने मचाया तांडव, 10 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

AAmandeep Singh
नूंह में भारी तबाही: जोरासी वेयरहाउस में आग ने मचाया तांडव, 10 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मेवात। मंगलवार दोपहर जोरासी गांव स्थित वेयरहाउस से अचानक उठती लपटों ने ग्रामीणों के होश उड़ा दिए। ज्वलनशील और प्लास्टिक के सामान की मौजूदगी के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही तावड़ू फायर स्टेशन से गाड़ियां रवाना हुईं, लेकिन आग इतनी बेकाबू थी कि प्रशासन को तुरंत भिवाड़ी (राजस्थान), बिलासपुर, सोहना और जिला मुख्यालय नूंह से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। दमकल कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर कई घंटों तक ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ चलाया और आग को रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने से रोका।

विज्ञापन

करोड़ों का माल हुआ स्वाहा, मलबे में तब्दील हुई इमारत

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेयरहाउस में भारी मात्रा में होलसेल का सामान स्टॉक किया गया था। आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि वेयरहाउस की लोहे की चद्दरें पिघल गईं और दीवारों में दरारें आ गईं। हालांकि, अभी तक नुकसान का कोई सटीक सरकारी आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती कयासों के मुताबिक नुकसान करोड़ों में है।

राहत की बात यह रही कि जैसे ही धुआं उठा, अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटा प्रशासन

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल मौके पर तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। नूंह प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकती है, लेकिन एफएसएल (FSL) की टीम और तकनीकी विशेषज्ञों की जांच के बाद ही असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल, पूरे इलाके में धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है और दमकल की टीमें ‘कूलिंग’ की प्रक्रिया में जुटी हैं।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।