Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

NIA Raid Nuh; मेवात में ISI की सेंध? NIA और खुफिया एजेंसियों का तावडू में 'ऑपरेशन नासिर', जासूसी के शक में छापेमारी

AAmandeep Singh
मेवात में ISI की सेंध? NIA और खुफिया एजेंसियों का तावडू में 'ऑपरेशन नासिर', जासूसी के शक में छापेमारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मेवात। नूंह का मेवात इलाका एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। सीमा पार बैठी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), आईबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को तावडू उपमंडल के गांव खोरी कलां में उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा बलों की गाड़ियों का काफिला अचानक तीन घरों के बाहर आकर रुका। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के दौरान नासिर पुत्र अरशद को हिरासत में लिया गया है। नासिर मूल रूप से पलवल के पावसर का रहने वाला है और यहां कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करता है, लेकिन एजेंसियों को शक है कि वह इस व्यापार की आड़ में जासूसी के खेल का हिस्सा था।

कश्मीर कनेक्शन से खुला राज: मेवात के गांवों में छिपे हैं सुराग?

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले की कड़ियां जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए एक संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट से जुड़ती दिख रही हैं। पूछताछ में उस एजेंट ने मेवात के कुछ स्थानीय युवकों के नाम उगले थे, जो सीधे तौर पर उसके संपर्क में थे। नासिर पर आरोप है कि उसके संबंध उसी कश्मीरी एजेंट से थे, जो पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी जुटाने का काम करता था। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में एजेंसियों ने नासिर के ठिकाने से कई संवेदनशील दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या नासिर केवल एक मोहरा था या फिर वह इस नेटवर्क के लिए स्थानीय स्तर पर रसद और सूचनाएं मुहैया कराने वाला मुख्य सूत्रधार है।

लगातार दूसरे दिन दबिश, खंगाले जा रहे हैं मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट्स

मेवात क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की यह सक्रियता अचानक नहीं बढ़ी है। गुरुवार को भी NIA के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की थी। जांच अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए संदिग्धों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वॉट्सऐप और अन्य एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए सीमा पार संदेश भेजे जा रहे थे। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन तावडू के खोरी कलां और आसपास के गांवों में भारी पुलिस बल की तैनाती इस बात का संकेत है कि यह मामला केवल जासूसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार किसी बड़ी साजिश से भी जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।