Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh Encounter Today: नूंह मुठभेड़: पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 गो-तस्करों को लगी गोली, पहाड़ों में छिपे थे बदमाश

AAmandeep Singh
नूंह मुठभेड़: पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 गो-तस्करों को लगी गोली, पहाड़ों में छिपे थे बदमाश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नूंह।  नूंह जिले में अपराध जांच शाखा (CIA) और गो-तस्करों के बीच आज सुबह एक बार फिर आमना-सामना हो गया। नूंह-तावड़ू रोड पर स्थित पहाड़ी क्षेत्र में रिपीटर नाके के पास हुई इस मुठभेड़ ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को रुकने का इशारा किया था, लेकिन खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े।

नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती, भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए आरोपियों की पहचान नफीस और मुबारिक के रूप में हुई है, जो जिले के घाटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और इलाज के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में एहतियातन पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मौके से गोवंश और पिकअप गाड़ी बरामद

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वहां से एक पिकअप गाड़ी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल गो-तस्करी के लिए किया जा रहा था। गाड़ी के भीतर से दो जीवित गोवंश भी बरामद हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। जांच टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन गोवंशों को कहां से लाया गया था और इनके तार किन-किन गिरोहों से जुड़े हुए हैं।

तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

नूंह सदर थाना पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। निरीक्षक संदीप मोर ने बताया कि जिले में गो-तस्करी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पिछले कुछ समय से नूंह पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अब इन आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।